Move to Jagran APP

Himachal Byelection : मंडी लोकसभा सीट से छह, तीन विधानसभा सीटों पर 14 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

Himachal Byelection हिमाचल प्रदेश में हो रहे उपचुनाव के लिए मंडी लोकसभा सीट से छह व तीन विधानसभा क्षेत्रों में 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। मंडी में नामांकन के अंतिम दिन कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा ङ्क्षसह के अलावा तीन अन्य ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

By Virender KumarEdited By: Published: Fri, 08 Oct 2021 09:49 PM (IST)Updated: Fri, 08 Oct 2021 09:49 PM (IST)
Himachal Byelection : मंडी लोकसभा सीट से छह, तीन विधानसभा सीटों पर 14 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन
मंडी लोकसभा सीट से छह व तीन विधानसभा सीटों पर 14 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा । जागरण आर्काइव

शिमला, राज्य ब्यूरो। Himachal Byelection, हिमाचल प्रदेश में हो रहे उपचुनाव के लिए मंडी लोकसभा सीट से छह व तीन विधानसभा क्षेत्रों में 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। मंडी में नामांकन के अंतिम दिन कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा ङ्क्षसह के अलावा तीन अन्य ने नामांकन पत्र दाखिल किया। प्रतिभा के कवरिंग कैंडिडेट कुल्लू के विधायक सुंदर ठाकुर होंगे। जुब्बल कोटखाई से भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के अलावा चेतन बरागटा समेत तीन आजाद मैदान में उतरे। फतेहपुर से भाजपा के बलदेव ठाकुर के अलावा निर्दलीय प्रेम चंद ने नामांकन दाखिल किया। अर्की से भाजपा से रतन ङ्क्षसह पाल व निर्दलीय जीतराम ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन पत्रों की छंटनी 11 अक्टूबर को होगी, जबकि 13 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं।

loksabha election banner

यह है चुनावी तस्वीर

मंडी लोकसभा सीट

ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर (भाजपा), प्रतिभा ङ्क्षसह (कांग्रेस) अंबिका श्याम (राष्ट्रीय लोकनीति), मुंशीराम ठाकुर (हिमाचल जनक्रांति पार्टी), सुभाष मोहन स्नेही व अनिल कुमार (आजाद)

जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीट

नीलम सरैइक (भाजपा), रोहित ठाकुर (कांग्रेस), चेतन बरागटा, सुमन कदम व केवल राम नेगर (आजाद)

फतेहपुर विधानसभा सीट

बलदेव ठाकुर (भाजपा), भवानी पठानिया (कांग्रेस), राजन सुशांत (हिमाचल पार्टी हमारी पार्टी), पंकज कुमार (हिमाचल जन क्रांति), अशोक कुमार सोमल व प्रेमचंद (आजाद)

अर्की विधानसभा सीट

रतनपाल (भाजपा), संजय अवस्थी (कांग्रेस) व जीतराम (आजाद)।

बागियों को मनाने में भाजपा को बड़ी सफलता

टिकट आवंटन के बाद बगावत से जूझ रही भाजपा को शुक्रवार को बागियों को मनाने में बड़ी सफलता मिली। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के बागी नेताओं ने वीरवार को चुनाव लडऩे की घोषणा कर दी थी। शीर्ष नेतृत्व ने सक्रियता दिखाते हुए शुक्रवार को इनमें से दो को मनाने में सफलता हासिल कर ली है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने फतेहपुर दौरे के दौरान टिकट आवंटन से नाराज भाजपा के वरिष्ठ नेता कृपाल परमार को मनाया और उनसे बातचीत की। इसके बाद उन्हें अपने हेलीकाप्टर में सीधे जुब्बल कोटखाई ले आए। हालांकि उन्हें उम्मीद थी कि कृपाल परिवार को देखने के बाद यहां के नाराज प्रत्याशी भी शायद पार्टी की बात मान लें और एक साथ आ जाएं। ऐसा नहीं हुआ, चेतन बरागटा अब तक चुनाव लडऩे पर अड़े हुए हैं। उन्होंने अपना नामांकन भी दायर कर दिया। हालांकि भाजपा के पास उन्हें मनाने के लिए अभी समय है। वहीं, सोलन जिला के अर्की में भी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा को पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में करने के लिए सफल हुए। उन्होंने चुनाव न लडऩे का फैसला लिया और नामांकन दायर नहीं किया।

जुब्बल कोटखाई में भी अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भावुक होकर चेतन बरागटा को साथ लाने के लिए पूरी कोशिश की। उन्होंने यहां तक कहा कि भाजपा जुब्बल कोटखाई में पूर्व मंत्री स्वर्गीय नरेंद्र बरागटा के सपनों को पूरा करने चाहती है। इसके लिए चेतन बरागटा को भी साथ आना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.