स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग के कर्मियों समेत 13 लोग कोरोना संक्रमित
जागरण संवाददाता धर्मशाला डाक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा की दो स्वास्थ्
जागरण संवाददाता, धर्मशाला : डाक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा की दो स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस प्रशिक्षण केंद्र डरोह के एक जवान व सरकारी स्कूल के एक कर्मचारी समेत जिला कांगड़ा में शनिवार को 13 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डा. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि संक्रमित लोगों में भटाली कांगड़ा का 62 वर्षीय व्यक्ति, सुंगल चंबा की 32 वर्षीय महिला, राजपुर पालमपुर की 58 वर्षीय महिला, फतेहपुर की 72 वर्षीय महिला, शाहपुर का 43 वर्षीय व्यक्ति, कांगड़ा की 58 वर्षीय महिला, कोहाला कांगड़ा की 35 वर्षीय महिला व टंग की 58 वर्षीय महिला शामिल है। इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लाहला में 39 वर्षीय व्यक्ति, पीटीसी डरोह में 52 वर्षीय व्यक्ति, बलोटा धीरा की 47 वर्षीय महिला और टांडा मेडिकल कालेज की 25 व 26 वर्षीय महिला स्वास्थ्य कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा जिले में 13 लोगों ने महामारी को मात भी दी है। ये सभी होम आइसोलशन में थे।