मंडी में112 जेबीटी को मिला पदोन्नति का तोहफा, नए स्कूलों में मुख्य शिक्षक के रूप में संभालेंगे कार्यभार
प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने प्राइमरी स्कूलों में सेवाएं प्रदान कर रहे 112 जेबीटी को पदोन्नति का तोहफा प्रदान किया है। लंबे अरसे से पदोन्नति की राह ताक रहे इन शिक्षकों को मुख्य शिक्षक के रूप में पदोन्नत किया गया है।
मंडी, संवाद सहयोगी। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने प्राइमरी स्कूलों में सेवाएं प्रदान कर रहे 112 जेबीटी को पदोन्नति का तोहफा प्रदान किया है। लंबे अरसे से पदोन्नति की राह ताक रहे इन शिक्षकों को मुख्य शिक्षक के रूप में पदोन्नत किया गया है। विभाग ने इन शिक्षकों की पदोन्नति सूची को जारी कर 15 दिनों के अंदर नए स्कूलों में मुख्य शिक्षक के रूप में कार्यभार संभालने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इस अवधि में कार्यभार नहीं संभालने वाले शिक्षकों के स्थान पर अन्य मुख्य शिक्षकों को ज्वाइनिंग के निर्देश जारी किए जाएंगे।
पदोन्नत मुख्य शिक्षकों में चंपा देवी, सरला देवी, पूनम गुप्ता, इंद्र देव, अनीता कुमारी, रवीना बीबी, रमेश कुमार, महेंद्र सिंह दलीप चंद, नरेश कुमारी, धमेश्वरी, बिहारी लाल, उमा ठाकुर, कांता देवी, कल्पना कुमारी, गुलाब सिंह, कांता देवी, आशुकिरण, प्यारे लाल, राजेंद्र सिंह, पूनम, पूरन चंद, कांता देवी, देशराज, महेंद्र कुमार, नीनू कुमारी, ओम प्रकाश धर्मा देवी, पुष्पा देवी, राजेंद्र पाल, किशन चंद, खेमराज, निशा शर्मा, परवीन चंद, निर्मला देवी, कमलेश कुमारी, प्रवीण कुमारी, रामदासी, राजकुमारी, पुष्पा देवी, रीता देवी, हरनाम सिंह, उपासना, सरोज कुमारी, कमला देवी, भीम सिंह, वीना टंडन, सावित्री देवी, सावित्री देवी-2, अरूणा कुमारी, सुनीता देवी, गौरजा देवी, पूनम कुमारी, आशा शर्मा, अनंत राम, दीपाल कृष्ण, रीता कुमारी, सुशील कुमार, इंद्र देव, संजय कुमार, शुभाषना कुमारी, प्रतिभा गुप्ता, सुशील कुमार,कुलदीप चंदेल, मित्र देव, निके राम, डोलम चंद, नंद लाल, राजकुमार, जीत राम, संगीता, सुरजीत सिंह, भीम सिंह, विक्रम सिंह, हरभजन सिंह, करतार सिंह, कुमार लाल, जितेंद्र, मंजुबाला, किशोरी लाल, सुनीता देवी, संजय कुमार, किरण बाला, तारा देवी, नरेंद्र, प्रोमिला देवी, प्रेम चंद, विरेंद्र दत्त, भोजराज, अनिल वर्मा, रूप सिंह, बालक राम, सुनीता कुमारी, अनिल कुमार, कुलदीप चंद, हेम सिंह, सुभाष कुमार, संजीव कुमार, रमेश चंद, संजीव कुमार, दिनेश, दुनी सिंह, तारा दत्त, जमना देवी, राज कुमार, जगदीश कुमार, मधुबाला, राकेश कुमार, लासरी देवी, विजय सिंह, महेंद्र सिंह, और बबीता ठाकुर शामिल है।
उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा मंडी अमरनाथ राणा ने कहा कि जिला के विभिन्न स्कूलों में कार्यरत जेबीटी की पदोन्नति सूची जारी कर दी गई है। पदोन्नति प्राप्त करने वालों को 15 दिनों के अंदर नए स्कूल में कार्यभार संभालना होगा। अगर किसी कारणवश नए स्कूल में पद खाली नहीं होगा तब उस स्थिति में पदोन्नति पाने वाले को उपनिदेशक कार्यालय में रिपोर्ट करनी होगी। 15 दिनों की अवधि में नए स्टेशन में ज्वाइनिंग करनी होगी।