Move to Jagran APP

अंतरराज्यीय रूट पर दूसरे दिन चली 106 बसें, लोगों ने ली राहत

हिमाचल प्रदेश में अंतरराज्यीय रूट पर बस सेवा शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। दूसरे राज्यों में आवागमन की सुविधा मिलने से लोगों की दिक्कतें कम हुई हैं। परिवहन सेवाएं शुरू होने के दूसरे दिन जिले के छह डिपो से 106 रूट पर बसें चली हैं।

By Vijay BhushanEdited By: Published: Fri, 02 Jul 2021 05:47 PM (IST)Updated: Fri, 02 Jul 2021 05:47 PM (IST)
अंतरराज्यीय रूट पर दूसरे दिन चली 106 बसें, लोगों ने ली राहत
कांगड़ा जिले में 106 अंतरराज्यीय रूट पर चली सरकारी बसें। प्रतीकात्मक

धर्मशाला, संवाद सहयोगी। हिमाचल प्रदेश में अंतरराज्यीय रूट पर बस सेवा शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। दूसरे राज्यों में आवागमन की सुविधा मिलने से लोगों की दिक्कतें कम हुई हैं। परिवहन सेवाएं शुरू होने के दूसरे दिन जिले के छह डिपो से 106 रूट पर बसें चली हैं। इनमें एक बस रूट बैजनाथ डिपो का बढ़ा है। हालांकि सबसे कम नौ रूटों पर भी इसी डिपो की बसें चली हैं। सबसे ज्यादा देहरा डिपो से 26 रूट पर निगम की बसें चली। पठानकोट से 25, धर्मशाला से 23, नगरोटा बगवां से 13 जबकि पालमपुर डिपो से 10 रूटों पर बसें भेजी गईं। जिलेभर में छह डिपो से अंतरराज्यीय, अंतर जिला व स्थानीय रूटों को मिलाकर कुल 366 रूटों पर निगम की बसें दौड़ी हैं। इनमें अंतर जिला के 32 जबकि 228 रूट स्थानीय शामिल हैं।

loksabha election banner

अंतरराज्यीय रूटों पर परिवहन सेवा शुरू होने के बाद पहले दिन धर्मशाला डिपो की प्रति किलोमीटर आय 35 रुपये रही हैं। धर्मशाला की 72 बसों ने पहले दिन 6200 किलोमीटर का सफर तय किया है और इससे 2,13,000 रुपये की आमदनी हुई है। धर्मशाला डिपो के अधिकारियों के मुताबिक पहले से जानकारी होने और आनलाइन बुङ्क्षकग होने के चलते अंतरराज्यीय रूटों पर यात्रियों ने सफर किया है।

एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक धर्मशाला पंकज चड्ढा ने बताया कि परिवहन निगम के छह डिपो से 106 अंतरराज्यीय रूट पर दूसरे दिन बसें चली हैं। एक रूट बढ़ा भी है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में अंतरराज्यीय रूट पर सफर करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ेगी और प्रतिकिलोमीटर आय में भी बढ़ोतरी होगी।

किस डिपो से कितनी दौड़ी बसें

डिपो, अंतरराज्यीय, अंतर जिला, स्थानीय, कुल

बैजनाथ,9,2,71,82

पालमपुर,10,8,37,55

नगरोटा बगवां,13,5,32,50

धर्मशाला,23,3,47,73

पठानकोट,25,0,18,43

देहरा,26,14,23,63

कुल,106,32,228,366


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.