106 महिला मंडलों को बांटे 10-10 हजार
ज्वालामुखी : विधायक संजय रतन ने शनिवार को विद्युत विभाग के विश्राम गृह में 15 पंचायतों के 106 महि
ज्वालामुखी : विधायक संजय रतन ने शनिवार को विद्युत विभाग के विश्राम गृह में 15 पंचायतों के 106 महिला मंडलों को अपनी विधायक निधि से 10-10 हजार रुपये के चेक वितरित किए। इस अवसर पर विधायक संजय रतन ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं का बड़ा योगदान है। आज ग्रामीण स्तर पर महिलाएं छोटे-छोटे समूह बनाकर सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों से समाज में जागरूकता लाने का काम कर रही हैं। विधायक बनने के बाद उन्होंने 200 महिला मंडलों को अपना भवन बनाने के लिए 50-50 हजार रुपये की राशि जारी की थी। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी मोहन शर्मा, ब्लॉक काग्रेस अध्यक्ष धर्मेद्र शर्मा, जिला काग्रेस उपाध्यक्ष राजिंदर राणा, शिक्षा बोर्ड सदस्य सत्यपाल शर्मा, चमोटी महिला मंडल प्रधान कुंता देवी, गगड़ूही महिला मंडल प्रधान अंजू बाला, गुम्मर महिला मंडल प्रधान कमलेश चौहान, दसमा प्रधान ममता ठाकुर, हलेड़ से सुनीता कुमारी, हिरन से अनिता कुमारी के साथ सभी महिला मंडलों की प्रधान और सदस्य मौजूद रहीं।