Move to Jagran APP

Kangra Corona Cases: कोरोना से 10 लोगों की मौत, 594 संक्रमित

जिले में होम आइसोलेशन में रहे दो संक्रमित मरीजों सहित 10 की मौत हुई और 594 कोरोना के नए मामले आए हैं। जिले में कोरोना से अब तक 374 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 17785 मामले आ चुके हैं। इनमें से 12805 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

By Edited By: Published: Fri, 30 Apr 2021 10:22 PM (IST)Updated: Fri, 30 Apr 2021 10:33 PM (IST)
Kangra Corona Cases: कोरोना से 10 लोगों की मौत, 594 संक्रमित
जिले में शुक्रवार को होम आइसोलेशन में रहे दो संक्रमित मरीजों सहित 10 की मौत हुई

जागरण संवाददाता, धर्मशाला : जिले में शुक्रवार को होम आइसोलेशन में रहे दो संक्रमित मरीजों सहित 10 की मौत हुई और 594 कोरोना के नए मामले आए हैं। जिले में कोरोना से अब तक 374 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 17,785 मामले आ चुके हैं। इनमें से 12,805 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि उक्त मरीजों का प्रोटोकॉल के तहत उनका उपचार किया जा रहा था। ज्वालामुखी का 60 वर्षीय व्यक्ति वीएमआइ पालमपुर में दाखिल था। उसकी शुक्रवार को मौत हो गई।

loksabha election banner

योल धर्मशाला का 78 वर्षीय बुजुर्ग डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल कांगड़ा स्थित टांडा में दाखिल था। शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। भवारना का 55 वर्षीय व्यक्ति टांडा में दाखिल था। उसकी वीरवार देर रात मौत हो गई। बगली कांगड़ा की 70 वर्षीय महिला जोनल अस्पताल धर्मशाला में दाखिल थी। उसकी शुक्रवार सुबह मौत हो गई। उपरली कोठी नगरोटा बगवां का 47 वर्षीय व्यक्ति टांडा में दाखिल था। उसकी वीरवार मौत हो गई। नूरपुर की 62 वर्षीय महिला टीएमसी में दाखिल थी। उसकी शुक्रवार सुबह मौत हो गई।

नरवाना धर्मशाला का 43 वर्षीय व्यक्ति टांडा में दाखिल था। उसकी शुक्रवार को मौत हो गई। खैरा का 48 वर्षीय व्यक्ति होम आइसोलेशन में था। उसकी शुक्रवार को मौत हो गई। होम इसके अलावा आइसोलेशन में रह रही 69 वर्षीय महिला की भी शुक्रवार को मौत हो गई। सराह धर्मशाला की 53 वर्षीय महिला जोनल अस्पताल धर्मशाला में दाखिल थी। उसकी शुक्रवार सायं मौत हो गई।

शुक्रवार को संक्रमित हुए लोग धर्मशाला, घरोह, डल झील मैक्लोडगंज, चीलगाड़ी धर्मशाला, पुलिस लाइन धर्मशाला, कोतवाली बाजार धर्मशाला, मैक्लोडगंज, कुडेल, पट्टी पालमपुर, पपरोला, हमीरपुर, योल, आईमा, कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर, एसएसबी सपड़ी ज्वालामुखी, जय¨सहपुर, देहरा, घलोर, नौणा, जय¨सहपुर, पंड़ोल, घुग्घर, टांडा, डढम्ब, ज्वालामुखी, श्री चामुंडा देवी मंदिर, पुलिस थाना मझीण, द्रमर्ण, रामनगर धर्मशाला, रैंखा, चड़ी, रक्कड़, थुरल, डाकघर सुरानी, बीड़, सिविल बाजार धर्मशाला, बड़सर, योल, फतेहपुर, जय¨सहपुर, भागसूनाग, निजी स्कूल फतेहपुर, खुंडियां, बैजनाथ, धीरा, गगल खास, नगरोटा सूरियां, जरोट, राजा का तालाब, गुलेर, हरसर, घाड़जरोट, सकड़ी, जवाली, कुठेड़, न्याजपुर, बरंडा, लौदवां, इंदौरा, सेराथाना, सिद्धबाड़ी, चीलगाड़ी, सोकणी द कोट खनियारा, पटोला, निजी होटल कंड, भडियाड़ा, सिद्धबाड़ी, कांगड़ा, हाउ¨सग बोर्ड कॉलोनी धर्मशाला, जवाहर नगर धर्मशाला, इकजोत कॉलोनी धर्मशाला, नगरोटा बगवां, धमेटा, लदबाड़ा, पुलिस थाना शाहपुर, पुलिस लाइन धर्मशाला, आलमपुर, लंबागांव, नरवाना, गमरु, चीलगाड़ी, योल, कोहाला व बाड़ी खुरड़ क्षेत्र से हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.