Move to Jagran APP

दांव पर भाजपा-कांग्रेस की प्रतिष्ठा

शहर के नजदीकी जिला परिषद अणु वार्ड छह में भाजपा व कांग्रेस मि

By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Dec 2020 05:34 PM (IST)Updated: Sun, 27 Dec 2020 05:34 PM (IST)
दांव पर भाजपा-कांग्रेस की प्रतिष्ठा
दांव पर भाजपा-कांग्रेस की प्रतिष्ठा

रणवीर ठाकुर, हमीरपुर

loksabha election banner

शहर के नजदीकी जिला परिषद अणु वार्ड छह में भाजपा व कांग्रेस महिला प्रत्याशियों की बीच कांटे का मुकाबला होगा। इस चुनाव में भाजपा के दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल सहित भाजपा विधायक नरेंद्र ठाकुर व सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा इस सीट पर अपने - अपने प्रत्याशियों को जीताने में पूरा जोर लगाएंगे।

जिला परिषद अणु वार्ड छह महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। भाजपा की ओर से वीना देवी को चुनाव मैदान में उतारा गया हैं, जबकि कांग्रेस की ओर से आशा देवी को अपना प्रत्याशी घोषित किया गया हैं। दोनों ही महिला प्रत्याशी चुनाव प्रचार में कूद गई हैं। भाजपा की विचारधारा से संबंधित प्रत्याशी वीना देवी, इससे पहले जिला परिषद चबुतरा वार्ड की सदस्य रही हैं। वीना देवी नगर परिषद से भी सदस्य रही हैं और भाजपा में भी सक्रिय कार्यकत्र्ता हैं और पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल की काफी करीबी मानी जाती हैं। कांग्रेस प्रत्याशी आशा देवी के पति सुरेश कुमार बीडीसी के सदस्य रहे हैं और इससे पहले उन्होंने पंचायत प्रधान व उपप्रधान का चुनाव भी लड़ा हैं। आशा देवी पहली बार बतौर जिला परिषद सदस्य अपना चुनाव लड़ रही हैं और सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा के खास हैं, इसलिए दोनों के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना जताई जा रही हैं, इसलिए यह वार्ड काफी चर्चा में हैं।

इस चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल की कड़ी नजर हैं तो वहीं विधायक नरेंद्र ठाकुर का घर भी वहीं पर पड़ता हैं, जिसके चलते यह सीट भाजपा व कांग्रेस के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं। सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा व उनके पुत्र अभिषेक राणा भी इस सीट पर कड़ा परिश्रम कर रहे हैं और जनता के बीच स्वयं प्रचार करने में प्रत्याशियों के साथ जुटे हैं। खैर अभी नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद भी असली तस्वीर सबके सामने आएगी ।

12 पंचायतें हैं अणु वार्ड छह में जिला परिषद सदस्य के लिए वार्ड नंबर छह अणु में 12 पंचायतें शामिल हैं। इनमें नौ पंचायतें सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से और तीन पंचायतें हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से आती हैं। इन 12 पंचायतों में मझोग सुल्तानी , अमरोह, टिब्बी, कुठेड़ा, देईदा नौण, ख्याह, झनियारा, मति टिहरा, सराहकड़, भरनांग, अणु , बल्ह शामिल हैं। पहले यह जिला परिषद सराहकड़ वार्ड कहलाता था, लेकिन इस बार इसका नाम बदलकर अणु कर दिया गया हैं। इस बार्ड में 15000 हजार के करीब पुरुष एवं महिला मतदाता हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.