हमीरपुर में रोपे जाएंगे हजारों पौधे : डीएफओ
- शुभ प्रभात हेल्थ क्लब के पौधरोपण कार्यक्रम में बोली वन मंडल अधिकारी चित्र 171
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : वन विभाग व शुभ प्रभात हेल्थ क्लब हमीरपुर के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया, जिसमें वन मंडल अधिकारी एलसी बंदना ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की तथा पौधे लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हीरानगर के चिल्ड्रन पार्क में किया गया। इस दौरान विभिन्न पौधे रोपे गए। वन मंडल अधिकारी एलसी बंदना ने कहा कि आगामी दिनों में मानसून के दौरान जिलेभर में हजारों पौधे रोपित किए जाएंगे। इसके लिए तैयारियां कर ली गई है। चिल्ड्रन पार्क हमीरपुर का भी सौंदर्यकरण किया जा रहा है। इस दौरान शुभ प्रभात हेल्थ क्लब हमीरपुर के अध्यक्ष जेएन शर्मा ने भी अपने वन विभाग के सहयोग के लिए आभार जताया। इस दौरान क्लब के अध्यक्ष जेएन शर्मा के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश बजाज, महासचिव आरएल भारद्वाज, रविद्र ठाकुर, किशोर शर्मा, सुनील शर्मा, पुष्पा शमर, पूनम शमर, बिमला सहित वन विभाग कई अन्य कर्मी मौजूद रहे।