Move to Jagran APP

महिला की किडनियां खराब, आर्थिक मदद की गुहार

उपमंडल भोरंज की ग्राम पंचायत धिरड़ के अपर ¨बडला की 37 वर्षीय हर्षा देवी पत्नी कुलदीप चंद दोनों किडनियां खराब हो गई हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Mar 2018 09:35 PM (IST)Updated: Mon, 12 Mar 2018 09:35 PM (IST)
महिला की किडनियां खराब, आर्थिक मदद की गुहार
महिला की किडनियां खराब, आर्थिक मदद की गुहार

संवाद सहयोगी, भोरंज : उपमंडल भोरंज की ग्राम पंचायत धिरड़ के अपर ¨बडला की 37 वर्षीय हर्षा देवी पत्नी कुलदीप चंद दोनों किडनियां खराब हो गई हैं। पीजीआइ चंडीगढ़ में उसका इलाज चल रहा है। किडनी ट्रांसप्लांट के लिए के लिए आठ लाख रुपये की जरूरत है। पीड़ित परिवारों ने समाजसेवी संस्थाओं और सरकार से आर्थिक मदद करने की गुहार लगाई है। महिला का पति कुलदीप चंद मजदूरी करता है। हर्षा का बेटा आठ व बेटी दस साल की है। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनकी आर्थिक हालत काफी कमजोर है, इसलिए हर्षा का इलाज करवाने में परेशानी हो रही है। अगर समाजसेवी संस्थाएं व सरकार आर्थिक मदद करती है हर्षा के इलाज में सुविधा होगी। अगर कोई मदद करना चाहता है तो पंजाब नेशनल बैंक भरेड़ी में खाता नंबर 1180000102036019 पर पैसे डाल सकता है या फिर ग्राम पंचायत धिरड़ में भी मोबाइल नंबर 8894982327 या 9882335279 पर संपर्क कर सकते हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.