एलआइसी की सलाहकार कार्यकारिणी में सुरेश उपप्रधान
फोटो सहित जागरण संवाददाता हमीरपुर भारतीय जीवन बीमा के मुख्य सलाहाकार पद के लिए चुनाव शुक
By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 07:49 PM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 01:26 AM (IST)
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : भारतीय जीवन बीमा के मुख्य सलाहाकार पद के लिए चुनाव शुक्रवार को हमीरपुर में करवाए गए। हमीरपुर शाखा की यूनिट एक और दो के चुनाव प्रदेश अध्यक्ष केसर सिंह चंद्राणी की अध्यक्षता में संपन्न हुए। इसमें शाखा एक से चंचल देव व शाखा दो से राजेश राणा को अध्यक्ष चुना गया। इस अलावा उप प्रधान पद के लिए कांगू से सुरेश शर्मा व सचिव पद पर शशिकांत शर्मा को चुना गया। बैठक में ओमप्रकाश शर्मा को सलाहाकर नियुक्त किया गया। बैठक में केसर सिंह चंद्राणी, विजेंद्र शर्मा व जोगिंद्र पठानिया मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें