डा. गौरव शर्मा को सांसद बनने पर दी बधाई
संवाद सहयोगी नादौन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं नादौन के विधायक सुखविदर सिंह सुक्खू ने न्यूजीलैं
संवाद सहयोगी, नादौन : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं नादौन के विधायक सुखविदर सिंह सुक्खू ने न्यूजीलैंड में संसद के सदस्य चुने गए डा. गौरव शर्मा के घर हड़ेटा पंचायत में जाकर उनके परिवार के सदस्यों को बधाई दी। इस मौके पर विधायक सुक्खू ने कहा की डा. गौरव शर्मा ने नादौन विधानसभा क्षेत्र, हमीरपुर जिला, हिमाचल प्रदेश और भारत देश का गौरव बढ़ाया है, जो समूचे देश के लिए खुशी की बात है। उन्होंने अपनी प्रतिभा से न्यूजीलैंड जैसे देश में भी अपनी कामयाबी का झंडा बुलंद किया है और भारत देश का सिर गर्व से और ऊंचा किया है। विधायक सुक्खू ने उम्मीद जताई कि डा. गौरव शर्मा के सांसद बनने से न्यूजीलैंड देश में सभी भारतीयों की समस्याओं के समाधान के लिए एक मंच प्राप्त होगा और न्यूजीलैंड में भारतीयों को होने वाली परेशानियां खत्म होगी।