भविष्य का सवाल, करियर चुनने में रहें सतर्क : भारद्वाज
-भरेड़ी स्कूल में स्कूलों बच्चों को किया जागरूक। चित्र 14 संवाद सहयोगी जाहू लड़का हो या फिर लड़की इन दोनों के लिय केरियर का जीवन में बहुत महत्व होता है।
संवाद सहयोगी, जाहू : लड़का हो या लड़की करियर चुनाव का बहुत महत्व होता है। उपमंडल भोरंज के तहत राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी में वकील पंकज भारद्वाज ने विद्यार्थियों को जागरूक किया। कहा कि करियर चुनना एक चुनौती भरा कार्य है क्योंकि इसके साथ किसी भी व्यक्ति का जीवन जुड़ा होता है। अपनी रुचि को पहचान कर माता-पिता व शिक्षकों के मार्गदर्शन में इसका चुनाव करना चाहिए। इससे विद्यार्थी अपना उज्ज्वल भविष्य बना सकते हैं। इसक अलावा एलएलबी और बीबीए, बीसीए में भी बेहतर अवसर है। लॉ के क्षेत्र में कड़ी मेहनत करके शानदार मुकाम हासिल किया जा सकता है। भारद्वाज ने स्कूली बच्चों को क्राइम व कानूनों की जानकारी दी। प्रधानाचार्य रमेश चंद ठाकुर ने पंकज भारद्वाज को सम्मानित किया। इससे पहले कृषि विभाग से सेवानिवृत्त एसएमएस सतीष शर्मा ने विद्यार्थियों को जागरूक किया।