राष्ट्रीय ताइक्वांडो स्पर्धा में खेलेंगे रुचिका व अभिषेक
राजकीय माध्यमिक पाठशाला जन्दडू के इतिहास में पहली बार पांच खिलाडियों ने राज्य स्तर की ताईक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लिया और इन पांचों खिलाडियों ने गोल्ड सिल्वर और कांस्य पदक जीतकर अपना कब्•ा किया ।
By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 04:37 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 04:37 PM (IST)
संवाद सहयोगी, टौणीदेवी : राजकीय माध्यमिक पाठशाला जंदडू के पांच खिलाड़ियों ने राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण व कांस्य पदक जीते। बेहतर खेल प्रदर्शन पर रुचिका और अभिषेक अब राष्ट्रीय ताइक्वांडो स्पर्धा के लिए चयनित हुए हैं। राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विक्रांत और रोहित दूसरा स्थान झटक कर रजत, गौरव ने तीसरा स्थान हासिल किया कांस्य पदक जीता। प्रधानाचार्य ओंकार ¨सह ने कोच स्काउट शिक्षक सतीश राणा और प्रवीण ¨सह को बधाई दी। खिलाडियों का स्कूल पहुंचने पर पंचायत प्रधान प्रवीण ठाकुर और सदस्यों ने भव्य स्वागत किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें