बारल-दुगनेहड़ी सड़क पर खर्च होंगे सवा दो करोड़
विधायक नरेन्द्र ठाकुर ने कहा कि सड़कें हमारी भाग्य रेखाएं हैं जो किसी भी क्षेत्र के विकास को परीलक्षित करती हैं। वह रविवार को हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बजूरी पंचायत में 2 करोड़ 27 लाख 55 हजार रूपए की लागत से बनने वाली बारल- दुगनेहड़ी सम्पर्क सड़क का भूमि पूजन करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : विधायक नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि सड़कें भाग्य रेखाएं हैं जो किसी भी क्षेत्र के विकास को परीलक्षित करती हैं। रविवार को उन्होंने बजूरी पंचायत में दो करोड़ 27 लाख 55 हजार से बनने वाली बारल-दुगनेहड़ी संपर्क सड़क का भूमि पूजन किया। इस सड़क के लिए लोगों की लंबे समय से मांग चली आ रही थी जो आज पूरी हुई है। संपर्क सड़क पर 19.75 मीटर स्पैन का पुल भी निर्मित किया जाएगा। इससे क्षेत्र के लोगों तथा स्कूली बच्चों को बरसात में सड़क की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने संपर्क सड़क के निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है तथा वह लोगों के सहयोग से विकास की रफ्तार को और गति प्रदान करेंगे। जब भाजपा सरकार सत्ता में आई है तब विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने युवक मंडल खगल के खेल मैदान का भी निरीक्षण किया तथा इसे विकसित करने का आश्वासन दिया। इससे पहले विधायक ने मेडिकल कॉलेज हमीरपुर का निरीक्षण किया तथा उपस्थित अधिकारियों को अस्पताल, परिसर व इसके चारों ओर सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने वार्डों का भी दौरा किया तथा दाखिल मरीजों का कुशलक्षेम पूछ कर फल व मिठाई बांटी। बारल में कार्यक्रम के दौरान मंडलाध्यक्ष बलदेव धीमान, एपीएमसी के चेयरमैन अजय शर्मा, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष प्यारे लाल शर्मा, राम प्रयास संस्था के संस्थापक हंस राज शर्मा तथा बजूरी पंचायत के उप प्रधान मनोज कुमार ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर हमीरपुर भाजपा मंडल महासचिव राजेश गौतम, नगर परिषद अध्यक्ष सुलोचना देवी, राजेश डोगरा, सुरेंद्र मेहरा, युद्धवीर ¨सह पठानिया, राजेश डोगरा, ओंकार चंद, युवा मोर्चा प्रधान पंकज मिन्हास, बूथ केंद्र अध्यक्ष राजेश शर्मा, राजेश कुमार व अन्य मौजूद रहे।