बाइक स्किड होने से तीन युवक घायल
वीरवार को नादौन अंब मार्ग पर मसेह खड्ड पुल के निकट बाइक स्किड होने से तीन युवक बुरी तरह से घायल हो गए।
By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 03:05 AM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 03:05 AM (IST)
संवाद सहयोगी, नादौन : नादौन-अम्ब मार्ग पर मसेह खड्ड पुल के निकट बाइक स्किड होने से तीन युवक घायल हो गए। इन्हें नादौन अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को भर्ती कर लिया है। संदीप, वीरेंद्र व भुवनेश निवासी गांव कलूर बाइक पर नादौन की ओर जा रहे थे। मसेह खड्ड पुल के निकट बाइक स्किड होने से तीनों के सिर में चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने उन्हें नादौन अस्पता में भर्ती करवाया है। नादौन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें