भाजपा ने किसानों को किया गुमराह : पठानिया
जागरण संवाददाता हमीरपुर केंद्र की भाजपा सरकार ने किसानों को गुमराह किया है। यह बा
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : केंद्र की भाजपा सरकार ने किसानों को गुमराह किया है। यह बात हमीरपुर क्षेत्र से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचंद्र पठानिया ने कही। उन्होंने कहा कि आज किसानों को अपनी फसल की कमाई का भी पूरा लाभ नहीं मिल रहा हैं । किसानों की हक की लड़ाई कांग्रेस सरकार के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व कांग्रेस की राष्टीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी व अन्य कांग्रेस नेताओं ने लड़ी है। केंद्र की मोदी सरकार के कार्यकाल में हर वर्ग आज परेशानी झेल रहा है। कर्मचारियों की पेंशन अभी तक भाजपा सरकार बहाल नहीं कर पाई है। उन्होंने युवाओं को रोजगार देने में भाजपा सरकार असफल रही है। पठानिया कहा कि प्रदेश जय राम ठाकुर की भाजपा सरकार जनहित में कोई नीति नहीं है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार के कार्यकाल में हर वर्ग के लोगों में किसानों, मजदूरों व गरीब, बेरोजगार युवाओं के हितों का शोषण किया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही देश व प्रदेश में कांग्रेस सरकारें बनेगी तो किसानों के हितों को ध्यान में रखकर नई नीतियां बनाई जाएंगी ताकि उनके हितों को सुरक्षित रखा जा सके।