संकट की घड़ी में मोदी के फैसले सराहनीय : भाजपा
कोरोना ने पूरी दुनिया में हाहाकार मचा रखा है। ऐसे में मोदी सरकार ने न केवल देश की जनता का भरोसा जीता वहीं दुनिया में भारत का दबदबा कायम करने में उपलब्धि हासिल की है।
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : कोरोना ने पूरी दुनिया में हाहाकार मचा रखा है। ऐसे में मोदी सरकार ने न केवल देश की जनता का भरोसा जीता, वहीं दुनिया में भारत का दबदबा कायम करने में उपलब्धि हासिल की है।
यह कहना है जिला भाजपा अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों का। भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा, महामंत्री हरीश शर्मा एवं अभयवीर सिंह तथा जिला मीडिया प्रभारी अंकुश शर्मा ने कहा कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साहसिक फैसलों से देश की जनता को राहत मिली है। सरकार समय रहते लॉकडाउन का फैसला नहीं लेती तो शायद देश की बुरी हालत हो सकती थी। मोदी ने संकट की घड़ी में भी जनता का मनोबल को बढ़ाए रखा। अर्थव्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए महत्वपूर्ण फैसले भी लिए ।