Move to Jagran APP

कांग्रेस कार्यकाल में ठप विकास कार्यो को मिली गति

सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी मजाक के पात्र बन गए है। जिसके चलते देश उनके ऊपर विश्वास नहीं करता। ¨हदुस्तान की राजनीति को गंभीर व्यक्ति चाहिए, न कि लाटफर शो करने वाला। राहुल गांधी व कांग्रेस को जनता पूरी तरह से नकार चुकी है। अनुराग ठाकुर शुक्रवार को हमीरपुर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 09:52 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 09:52 PM (IST)
कांग्रेस कार्यकाल में ठप विकास कार्यो को मिली गति
कांग्रेस कार्यकाल में ठप विकास कार्यो को मिली गति

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी मजाक के पात्र बन गए हैं। इसके चलते देश उनके ऊपर विश्वास नहीं करता। ¨हदोस्तान की राजनीति को गंभीर व्यक्ति चाहिए, न कि लाटफर शो करने वाला। राहुल गांधी व कांग्रेस को जनता नकार चुकी है। शुक्रवार को हमीरपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश के साथ हमीरपुर जिला का विकास कांग्रेस शासन में थम गया था। अब प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद रफ्तार तेज हुई है। हमीरपुर बस स्टैंड, मेडिकल कॉलेज, तकनीकी विवि सहित कई अन्य कार्यो को शुरू नहीं किया गया। भाजपा ने सत्ता में आते ही इन कार्यो को शुरू कर दिया है। कांग्रेस की कथनी व करनी में अंतर है। इसके चलते वह हर स्थान पर सत्ता से बाहर हो रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने विकास को नई गति प्रदान की है। हिमाचल को दिल खोलकर मदद की जा रही है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि शिमला में हुई भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में चुनाव के लिए कोई नाम तय नहीं हुआ है तथा यह मात्र मीडिया के कयास हैं। उन्होंने एससीएसटी बिल के विरोध के सवाल पर कहा कि इसे सभी राजनीतिक दलों ने एक साथ वोट देकर पास किया है। राहुल गांधी की पुरानी स्टेटमेंट का वीडियो देखकर इसके बारे में पता चल जाएगा। देशभर में जात पात के नाम का वातावरण कांग्रेस ने तैयार किया है तथा बांटने का प्रयास किया। भाजपा देश को जात-पात पर बंटने नहीं देगी। एक अन्य एक संस्था द्वारा बैठक कर समाजसेवा की बातें कम और राजनीति की बातें ज्यादा करने के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जिसका उद्देश्य जैसा होगा, वह वैसा ही करेगा। जो उन्हें करना है वह करें। उन्होंने कहा कि जनता अब सब कुछ जानती है तथा इस तरह के लोगों के बहकावे में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में केंद्रीय विवि, एम्स, रेल अन्य बड़े कार्य तेजी से आगे बढ़ेंगे। इन प्रोजेक्टों के शुरू होने से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की तस्वीर ही बदल जाएगी। इस अवसर पर विधायक नरेंद्र ठाकुर व पूर्व विधायक बलदेव शर्मा मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.