निर्धन परिवारों को मिलेगी आवासीय सुविधा : अनुराग
हमीरपुर में सांसद अनुराग ठाकुर ने साठ लाख की लागत से निर्मित शेल्टर होम का शुभारंभ किया गया इसमें बेघर लोगों को ठहरने के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी तथा इर मौसम में यह शेल्टर होम चौबीस घंटे खुला रहेगा।
संवाद सहयोगी, हमीरपुर : सांसद अनुराग ठाकुर ने रविवार को साठ लाख की लागत से निर्मित शेल्टर होम का लोकार्पण किया। इसमें बेघर लोगों को ठहरने के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी तथा हर मौसम में यह शेल्टर होम चौबीस घंटे खुला रहेगा। इसमें 25 महिलाओं तथा 25 पुरुषों के लिए ठहरने की व्यवस्था की जाएगी।
सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार गरीब तथा निर्धन लोगों के उत्थान के लिए कृतसंकल्प है तथा 2022 तक सभी निर्धन परिवारों को आवासीय सुविधा उपलब्ध करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है तथा इस दिशा में अभी तक दो करोड़ निर्धन लोगों को पक्के घर उपलब्ध करवाए गए हैं।
सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों के कारण देश में क्रांति आई है तथा एक बदलाव देखने को मिल रहा है। मोदी सरकार ने सभी वर्गों को लाभांवित करने के लिए कुछ न कुछ योजनाएं आरंभ की गई हैं। इन योजनाओं का लाभ किसान, नौजवान, महिलाएं तथा आम जनमानस उठा रहा है। उज्जवला योजना के तहत दो वर्षों में पांच करोड़ महिलाओं को रसोई गैस की सुविधा प्रदान की गई है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए 25 नए एनएच तथा दो फोरलेन स्वीकृत करवाए गए हैं। मोदी सरकार के मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत विश्व की सबसे बड़ी मोबाइल फोन इंडस्ट्री भारत में आरंभ की गई है। इससे युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिले हैं।
विधायक नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार तथा प्रदेश की जय राम सरकार आम जनमानस के विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है तथा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में मेडिकल कालेज, एम्स तथा पीजीआइ सब सेंटर के लिए स्वीकृति भी आम लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आठ लोगों को तीन लाख साठ हजार के चेक आवास निर्माण के लिए चेक वितरित किए गए। इसके साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत छह हजार छह सौ के चेक भी वितरित किए गए। इस अवसर पर एपीएमसी चेयरमैन अजय शर्मा नगर परिषद अध्यक्ष सुलोचना देवी, उपाध्यक्ष दीप बजाज, नगर परिषद पार्षद अनिल सोनी, वीना धीमान, शकुंतला देवी, मनोज अश्वनी, विधी चंद तथा राजेश, महामंत्री राजेश गौतम, महिला मोर्चा की अध्यक्ष राजकुमारी, मंडलाध्यक्ष बलदेव धीमान, जिला सहकारी विकास संघ के उपाध्यक्ष विशाल पठानिया उपस्थित थे।