सरकार ने डॉक्टरों के सम्मान को पहुंचाई चोट
संवाद सहयोगी सुजानपुर कोविड-19 की जंग में फ्रंट मोर्चे पर जूझ रहे डॉक्टरों को अब सर
By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Jul 2020 05:30 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jul 2020 05:30 PM (IST)
संवाद सहयोगी, सुजानपुर : कोविड-19 की जंग में फ्रंट मोर्चे पर जूझ रहे डॉक्टरों को अब सरकार ने बड़ा झटका दिया है। प्रदेश भर में अनुबंध पर सेवाएं दे रहें चिकित्सकों की ग्रेड पे में बढ़ोतरी वापस लेने का फरमान जारी करते हुए सरकार ने डॉक्टरों के हक व सम्मान को चोट पहुंचाई है। यह बात राज्य कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं विधायक राजेंद्र राणा ने यहां जारी प्रेस बयान में कही है। सरकार के इस तुगलकी फरमान से अब अनुबंध पर लगे डॉक्टरों को आठ से 10 हजार रुपए प्रति महीना कम पगार मिलेगी। राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जो मर्जी दावें कर लें, लेकिन सरकार के विवेक पर निरंतर सवालिया निशान लग रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें