Move to Jagran APP

सुक्खू ने हारने के बाद नहीं देखा नादौन

विधायक ने हटेड़ा में किया पुली को लोकार्पित -जनता के दुख दर्द से उन्हें कोई वास्ता नहीं ि

By JagranEdited By: Published: Wed, 27 Sep 2017 10:45 PM (IST)Updated: Wed, 27 Sep 2017 10:45 PM (IST)
सुक्खू ने हारने के बाद नहीं देखा नादौन
सुक्खू ने हारने के बाद नहीं देखा नादौन

संवाद सहयोगी, गलोड़ : विधायक विजय अग्निहोत्री ने ग्राम पंचायत हड़ेटा के हड़ेटा गांव में दो लाख रुपये से निर्मित महिला मंडल भवन व गांव के ही प्रमुख रास्ते पर विधायक निधि से निर्मित पुली का उद्घाटन किया। महिला मंडल के सदस्यों ने विधायक का हड़ेटा में पहुंचने पर शाल व टोपी पहनाकर स्वागत किया। विधायक ने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुख¨वदर ¨सह चुनाव नजदीक आते देख जनता को गुमराह करने के लिए जनता के झूठे हितैषी बन रहे हैं। जबकि पिछले साढ़े चार वर्ष तक उन्हें नादौन की जनता की याद नहीं आई। चुनाव हारने के पश्चात उन्होंने नादौन की तरफ मुड़ कर नहीं देखा। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। इस अवसर पर मंडल महामंत्री पवन शर्मा, उपाध्यक्ष रा¨जदर ठाकुर, पूर्व जिला परिषद सदस्य आशा शर्मा, बीडीसी सदस्य पुष्पा वर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनजीत ठाकुर, बूथ अध्यक्ष अवतार शर्मा, विशाल लखनपाल, राजकुमार, पूर्व प्रधान प्रकाशो देवी, महिला मंडल अध्यक्ष कांता देवी, आशा देवी, बिमला देवी, केसर चंद, बृजमोहन, सतपाल ¨सह,बालकृष्ण, सोमदत्त तथा प्रमुख कार्यकर्ता तथा महिला मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.