चौथी बार होगी महिला के पास प्रधान पद की कमान
संवाद सहयोगी लदरौर भोरंज उपमंडल की झरलोग पंचायत के चुनाव के इतिहास में प्रधान पद की
संवाद सहयोगी, लदरौर : भोरंज उपमंडल की झरलोग पंचायत के चुनाव के इतिहास में प्रधान पद की कमान 65 साल में दस बार पुरुषों व तीन बार महिला प्रत्याशी के हाथों में रही है। 14वें चुनाव में चौथी बार प्रधान पद के लिए महिला प्रत्याशियों के बीच रोचक मुकाबला होने वाला है।
प्रधान पद के लिए कमलेश कुमारी लदरौर कलां, वीना देवी झरलोग बुल्ला ने नामांकन दाखिल किया है। तीसरी प्रत्याशी मोनिका लदरौर खुर्द नामाकंन पत्र शनिवार को दाखिल करेगी। हिमाचल राज्य बनने से पहले झरलोग पंचायत पंजाब राज्य का हिस्सा थी।
झरलोग पंचायत से सबसे पहले प्रधान 1954 से 1964 तक झरलोग बुल्ला के कैप्टन रूप सिंह रहे। इसके बाद तीसरे प्रधान भौंखर गांव के नारायाण सिंह 1964 से 1969 तक रहे। इसके बाद झरलोग पंचायत को तोड़ कर भौंखर पंचायत बनाई गई। इससे झरलोग पंचायत में सात वार्ड रहे। हिमाचल गठन के बाद 1969 से 1979 तक लदरौर खुर्द के राम सहाय नेगी दो बार लगातार प्रधान पद पर रहकर दस साल तक लोगों की सेवा की। 1979 के चुनाव में दोबारा लदरौर खुर्द के ध्यान सिंह प्रधान चुने गए और 1984 तक रहे। इसी तरह तुलसी
राम लदरौर खुर्द 1984 से 1989 तक, मास्टर जसवंत सिंह 1990 से 1995 तक प्रधान रहे। 1995 के चुनाव में युवा उम्मीदवार के रूप में नरेश ठाकुर ने प्रधान पद का चुनावा जीत कर 2000 तक पंचायत का खूब विकास करवाया। लेकिन 2000 के चुनाव में प्रधान पद महिला के लिएआरक्षित होने पर झरलोग उपरला की सत्या देवी पहली महिला प्रधान बनी।
2005 में सवित्री देवी दूसरी महिला प्रधान बनी। 2011 के चुनाव में अंजू ठाकुर प्रधान बनी और 2015 तक रही। 2015 से 2020 तक नरेश ठाकुर दूसरी बार प्रधान बने। तीन ही उम्मीदवार पहले राउंड के प्रचार में पंचायत के विकास के मुददे पर अपनासमर्थन मांग चुकी है। ऐसे में 2021 के पंचायत चुनावों में जो भी महिला उम्मीदवार जीतेगी वह झरलोग पंचायत की चौथी महिला प्रधान बनेगी।
---------------
उपप्रधान पद के लिए निर्वतमान प्रधान ने भरा नामांकन
झरलोग पंचायत में उपप्रधान पद का चुनाव भी रोचक होने वाला है। निवर्तमान प्रधान नरेश ठाकुर ने शुक्रवार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी कश्मीरी लाल के पास पंचायतघर में उपप्रधान के लिए नामांकन भरा। इसके अलावा झरलोग बुल्ला के निर्वतमान पंच सुरजीत सिंह, लदरौर कलां से सुभाष चंद, अरुण मेंडेत्तर, प्रदीप कुमार लदरौर खुर्द व अजय कुमार लदरौर कलां ने उपप्रधान पद के लिए दावेदारी जताई है।