Move to Jagran APP

होशियार सिंह बने सुजानपुर ब्लॉक इंटक के अध्यक्ष

होशियार सिंह सुजानपुर ब्लॉक इंटक अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं और उन्हें शीघ्र अपनी कार्यकारिणी बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह नियुक्ति इंटक जिला अध्यक्ष बुद्धि सिंह द्वारा की गई है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Mar 2019 02:46 PM (IST)Updated: Mon, 25 Mar 2019 02:46 PM (IST)
होशियार सिंह बने सुजानपुर ब्लॉक इंटक के अध्यक्ष
होशियार सिंह बने सुजानपुर ब्लॉक इंटक के अध्यक्ष

संवाद सहयोगी, सुजानपुर : होशियार सिंह सुजानपुर ब्लॉक इंटक अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। उन्हें शीघ्र कार्यकारिणी बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह नियुक्ति इंटक जिला अध्यक्ष बुद्धि सिंह द्वारा की गई है। सुजानपुर में आयोजित एक बैठक के दौरान यह घोषणा की गई। बैठक में सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष गुप्ता भी उपस्थित रहे। बुद्धि सिंह ने बताया कि सुजानपुर ब्लॉक से होशियार सिंह निवासी रियाह को सुजानपुर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस मौके पर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दिशानिर्देश जारी किए गए। मनीष गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान जिसे भी पार्टी उम्मीदवार बनाएगी ब्लॉक कांग्रेस उसके लिए काम करेगी। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस महासचिव डॉ. अशोक राणा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष संदीप मेहरा, उपाध्यक्ष प्यार चंद, कांग्रेसी सदस्य देशराज ठाकुर, रमेश चंद्र, जिला सचिव संदीप ठाकुर, कांग्रेसी महिला नेत्री दीपिका, संध्या देवी, गंभरी देवी के साथ-साथ गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.