Move to Jagran APP

कुलदीप ठाकुर बड़सर भाजपा मंडल के अध्यक्ष

बड़सर के ढटवाल क्षेत्र से संबंध र?खने वाले कुलदीप ठाकुर लगातार दूसरी बार सर्वस?मति से बड़सर भाजपा मंडल के अध्यक्ष चुने गए। विश्राम गृह बड़सर में आयोजित विशेष बैठक में चुनाव प्रक्रिया सं?पन्न हुई। इस बैठक में बड़सर विस क्षेत्र के 111 बूथों के अध्यक्ष उपस्थित थे। कुलदीप ठाकुर को लगातार दूसरी बार बड़सर भाजपा मंडल अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। चुनाव प्रक्रिया बड़सर चुनाव प्रभारी

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Oct 2019 06:12 PM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2019 06:12 PM (IST)
कुलदीप ठाकुर बड़सर भाजपा मंडल के अध्यक्ष

संवाद सहयोगी, बड़सर : बड़सर के ढटवाल क्षेत्र से संबंध रखने वाले कुलदीप ठाकुर को लगातार दूसरी बार सर्वसम्मति से बड़सर भाजपा मंडल का अध्यक्ष चुना। इस मौके पर बड़सर विस क्षेत्र के 111 बूथों के अध्यक्ष उपस्थित थे। चुनाव प्रक्रिया बड़सर चुनाव प्रभारी बलवीर बग्गा की अध्यक्षता में मैहरे विश्राम गृह में हुई। पूर्व विधायक बलदेव शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कुलदीप ठाकुर के नाम का प्रस्ताव पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर ने रखा तथा वर्तमान महामंत्री श्याम सिंह ढटवालिया ने इसका समर्थन किया। शांतिपूर्वक हुई इस चुनाव प्रक्रिया में सभा हाल में मौजूद बूथ अध्यक्षों ने एक स्वर में ध्वनि मत से कुलदीप ठाकुर के नाम पर अपनी सहमति जता दी।

loksabha election banner

बीते सप्ताह विश्राम गृह बड़सर में आयोजित मंडल की बैठक में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई थी। बैठक में बड़सर भाजपा मंडल अध्यक्ष के लिए कुलदीप ठाकुर, प्रकाश चंद, आनंद ठाकुर व दलजीत राणा के नामों पर चर्चा हुई। जिसके उपरान्त अंत में कुलदीप ठाकुर के नाम पर सर्वसम्मति बनती दिखी। बूथ अध्यक्षों द्वारा दी गई सहमति के बाद कुलदीप ठाकुर का बड़सर भाजपा मंडल अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा था। 14 अक्टूबर को हुई बैठक के दौरान चुनाव प्रभारी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी राय जानी थी, जिसमें अधिकांश बूथ अध्यक्षों ने निवर्तमान अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर को ही दोबारा मंडल की कमान सौंपने की आवाज उठाई थी, 14 अक्टूबर को हुई बैठक में पहले चार लोगों ने अपना नाम अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रभारी बलवीर बग्गा के पास दिए थे। शुक्रवार को हुई बैठक में तीन लोगों ने अपने नाम वापस ले लिए। चुनाव प्रभारी बड़सर बलवीर बग्गा ने बताया कि कुलदीप ठाकुर को मंडल अध्यक्ष तथा चतर सिंह कौशल को जिला डेलीगेट बनाया है। मंडल कार्यकारिणी को चुनने के लिए मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर को अधिकृत किया है। इस मौके पर इस दौरान प्रभारी बलबीर बग्गा, पूर्व विधायक बलेदव शर्मा, रामप्रकाश पटियाल, नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, ठाकुर जुगल किशोर, आदर्शकांत, श्याम ढटवालिया, प्रकाश ठाकुर, चतर सिंह कौशल, राजिंद्र ढटवालिया, राकेश भाना, यशवीर पटियाल, आंनद ठाकुर मिटू, संजीव शर्मा, सुरेश गर्ग समेत मंडल के पदाधिकारी व बूथों के अध्यक्ष मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.