राष्ट्रीय उत्पादकता और निरंतरता सप्ताह मनाया
नालंदा शिक्षण संस्थान झनियारी में 12 से 1
By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Feb 2019 09:18 PM (IST)Updated: Fri, 15 Feb 2019 09:18 PM (IST)
संवाद सहयोगी, हमीरपुर : नालंदा शिक्षण संस्थान झनियारी में 18 फरवरी तक राष्ट्रीय उत्पादकता और निरंतरता सप्ताह मनाया जा रहा है। यह कार्यक्रम नालंदा शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. सुरेश चंद की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस सप्ताह के पहले दिन में नारा लेखन और चित्रकला तथा दूसरे दिन निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षु अध्यापक भाग ले रहे हैं। इस विषय पर भाषण प्रतियोगिता और सेमिनार भी करवाया जाएगा। प्रतियोगिता का संचालन सुनील कुमार, मनोरमा, प्रवीण शर्मा, रचना वर्मा, कविता, जागृति डढवाल कर रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें