भाजपा की दो दिवसीय आवासीय बैठक कल से
भाजपा मंडल नादौन की दो दिवसीय आवासीय बैठक 17 व 1
By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Feb 2019 09:09 PM (IST)Updated: Fri, 15 Feb 2019 09:09 PM (IST)
संवाद सहयोगी, नादौन : भाजपा मंडल नादौन की दो दिवसीय आवासीय बैठक 17 व 18 फरवरी को नादौन में होगी। यह जानकारी देते हुए भाजपा प्रवक्ता एवं बीडीसी चेयरमैन विनोद पठानियां ने बताया कि 17 फरवरी को भाजपा मंडल के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा व प्रकोष्ठों पदाधिकारी, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, कार्यकारिणी सदस्य व पदाधिकारी व सदस्य पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस नादौन में शाम चार बजे उपस्थित होंगे और बैठक में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि 18 फरवरी को यह बैठक गीता भवन नादौन में प्रात: 10 बजे शुरू होगी। उन्होंने सभी संबंधितों से आग्रह किया है कि वह निधार्रित समय व स्थान पर पहुंच कर बैठक में हिस्सा लें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें