वर्षा व अनिकेत जिलास्तरीय स्पर्धा के लिए चयनित
खंड स्तरीय चिल्ड्रन साईस कांग्रेस प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल स्कूल नादौन में हुआ जिसमें भगवती पब्लिक स्कूल जलाड़ी के छा़त्र - छात्राओं ने सर्वे रिपोर्ट में सर्वेश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। 11वीं की वर्षा ठाकुर व 10वीं अनिकेत ठाकुर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया और मॉडल में 12वीं की अर्शिता चौहान 12वीं के सचिन परमार ने द्वितीय स्थान हासिल किया तथा जिला स्तरीय
संवाद सहयोगी, नादौन : खंड स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल स्कूल नादौन में हुआ। जिसमें भगवती पब्लिक स्कूल जलाड़ी के छात्र- छात्राओं ने सर्वे रिपोर्ट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। 11वीं की वर्षा ठाकुर व 10वीं अनिकेत ठाकुर को जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया और मॉडल में 12वीं की अर्शिता चौहान, 12वीं के सचिन परमार ने द्वितीय स्थान हासिल किया तथा जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। प्रधानाचार्या आरती कटोच ने बच्चों को सम्मानित किया।