Move to Jagran APP

क्लर्क पदों के लिए 35 पूर्व सैनिकों ने लिया भाग

सैनिक निदेशालय हमीरपुर में क्लर्क के पदों पर आज भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई। प्रदेश भर से करीब क्लर्क पदों के लिए 35 से अधिक पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। सैनिक निदेशालय द्वारा क्लर्क के पदों पर भर्ती को लेकर वर्ष 2013 तक के पूर्व सैनिकों को कॉल लेटर जारी किए गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Nov 2018 09:13 PM (IST)Updated: Wed, 21 Nov 2018 09:13 PM (IST)
क्लर्क पदों के लिए 35 पूर्व सैनिकों ने लिया भाग
क्लर्क पदों के लिए 35 पूर्व सैनिकों ने लिया भाग

संवाद सहयोगी, हमीरपुर : सैनिक कल्याण निदेशालय हमीरपुर में क्लर्क के पदों पर भर्ती प्रक्रिया बुधवार को शुरू हो गई। प्रदेशभर से क्लर्क पदों के लिए 35 से अधिक पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। 2013 तक के पूर्व सैनिकों को कॉल लेटर जारी किए गए हैं। साक्षात्कार प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू हुई। साक्षात्कार प्रक्रिया के दौरान भर्ती में भाग लेने वाले पूर्व सैनिकों के सभी दस्तावेजों की जांच पड़ताल की गई। इस प्रक्रिया में उन्हीं पूर्व सैनिकों को कॉल लेटर जारी किए गए हैं, जिनका रोजगार कार्यालय में पंजीकरण है। इस साक्षात्कार प्रक्रिया में सभी जिला के पूर्व सैनिकों को कॉल लेटर जारी किए गए हैं। मंडी, शिमला, किन्नौर, ऊना हमीरपुर कांगड़ा व चंबा के पूर्व सैनिकों ने हिस्सा लिया। इसके बाद टाइप टेस्ट लिया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में पूर्व सैनिकों को सेना के दस्तावेजों के आधार पर अंक प्राप्त होंगे। इस संदर्भ में पूर्व सैनिक कल्याण निदेशालय हमीरपुर के निदेशक बिग्रेडियर एसके वर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में पूर्व सैनिकों के रिक्त क्लर्क के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू 21 नवंबर से शुरू की गई है। भर्ती प्रक्रिया 30 नवंबर तक चलेगी। विभिन्न श्रेणियों में पूर्व सैनिकों के 100 पदों को भरा जाना है। इसके लिए प्रदेश भर के करीब 1500 से अधिक पूर्व सैनिकों को कॉल लेटर जारी किए गए हैं। क्लर्क, टाइपिस्ट तथा जेएओ के पदों पर भरा जाना है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.