द्रोणाचार्य अवार्ड विजेता रमेश पठानिया का भव्य स्वागत
संवाद सहयोगी हमीरपुर हॉकी के खेल में द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित रमेश चंद पठानिया का
संवाद सहयोगी, हमीरपुर : हॉकी के खेल में द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित रमेश चंद पठानिया का शुक्रवार को हमीरपुर पहुंचने पर जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भव्य स्वागत किया।
जिला युवा एवं खेल अधिकारी रवि शंकर ने उन्हें पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विभिन्न खेलों के कोच पूर्ण चंद कटोच, राजिद्र कुमार तथा स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। हॉकी खेल को बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए रमेश चंद पठानिया का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने अपने करियर में बेहतरीन खिलाड़ियों को तराशने में कड़ी मेहनत कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया है। खेलों में अपने 30 वर्ष के कार्यकाल के दौरान वह राजीव गांधी पुरस्कार, भारतीय ओलंपिक तथा महिला सब जूनियर हॉकी टीम को विजेता का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभा चुके हैं। द्रोणाचार्य अवार्ड के लिए उन्होंने केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार के साथ केंद्रीय राज्य वित्तमंत्री सांसद अनुराग ठाकुर व पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल का धन्यवाद किया है।