Move to Jagran APP

नीरज भारती की रिहाई न हुई तो आंदोलन : सूक्खू

कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविदर सूक्खू ने कहा कि पूर्व सीपीएस नीरनज भारती को जल्द रिहा किया जाए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Jun 2020 07:14 PM (IST)Updated: Sun, 28 Jun 2020 06:22 AM (IST)
नीरज भारती की रिहाई न हुई तो आंदोलन : सूक्खू
नीरज भारती की रिहाई न हुई तो आंदोलन : सूक्खू

जागरण टीम, नादौन/झंडूता : कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविदर सूक्खू ने कहा कि पूर्व सीपीएस नीरज भारती की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या है। अगर उनकी रिहाई जल्द न हुई तो कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

loksabha election banner

बकौल सूक्खू, यह भावनाएं भड़काने नहीं बल्कि राजनीतिक प्रतिशोध का मामला है। नीरज अकसर भाजपा को सोशल मीडिया पर घेरते रहे हैं। उन्होने आरोप लगाया कि इसी कारण उन पर सुनियोजित तरीके से देशद्रोह का मामला दर्ज करवाया गया है। कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं की आवाज को दबाया जा रहा है। अभिव्यक्ति की आजादी खत्म हो गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आग्रह किया कि नीरज भारती की रिहाई जल्द सुनिश्चित करवाएं। वहीं, झंडूता विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस नेताओं व प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव सुधीर कुमार सुमन ने नीरज भारती के खिलाफ की गई एफआइआर निरस्त करने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में एसडीएम झंडूता के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.