प्रदेश का विकास करवाने में सरकार नाकाम : दीपक
जागरण संवाददाता हमीरपुर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता दीपक शर्मा ने आरोप लगाया कि सरकार प्रद
By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 03:57 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 05:04 AM (IST)
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता दीपक शर्मा ने आरोप लगाया कि सरकार प्रदेश का विकास करवाने में नाकाम रही है। प्रदेश में सड़कों की हालत खराब है। आए दिन खस्ताहाल सड़कों के कारण लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लोक निर्माण विभाग को रातों-रात गड्ढों को भरने का आदेश जारी कर रहे हैं और समयसीमा के अंदर यह न भरने पर कार्रवाई की बात कर रहे हैं। यह व्यवहारिक नहीं है। ऐसी स्थिति में विभाग लीपापोती करके खानापूर्ति करेगा। सड़कों की हालत को एक दिन में नहीं सुधारा जा सकता। यह सरकार की अदूरदर्शिता और अनुभवहीनता को दर्शाता है। सड़कों की दशा को सुधारने की एक निरंतर प्रक्रिया होती है जिसे की सरकार ने अनदेखा किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें