प्रदेश में कर्मचारियों सहित हर तबका निराश : राणा
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं विधायक राजेंद्र राणा के निवास स्थान पट
संवाद सहयोगी, सुजानपुर : प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं विधायक राजेंद्र राणा के निवास स्थान पटलांदर में रविवार को सुजानपुर कांग्रेस के अग्रणी संगठनों की बैठक में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए हुंकार भरी गई। इस दौरान राणा ने कहा कि भाजपा राज में महंगाई दीमक है तो बेरोजगारी कोढ़ बन गई है। इन्वेस्टर मीट पर भी सरकार धोखा दे गई। कर्मचारियों सहित प्रदेश का हर तबका निराश व हताश है। सरकार की अपनी परिवहन सेवा ठप है और अब वाहनों पर भारी जुर्माने लाने के निर्णय से जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है। झूठे वादे और बुरे इरादे लेकर सत्ता में आई भाजपा सरकार के बुरे दिन शुरू हो गए हैं।
उन्होंने कर कार्यकर्ता का जमीन स्तर पर काम में जुट जाने का आह्वान करते हुए कहा कि विपक्ष में रहते हुए विरोधियों की लाख कोशिशों के बावजूद काम करवाया है। डेढ़ साल बाद भाजपा सरकार की सफाई व विदाई होने वाली है। फिर कांग्रेस सरकार में नई स्कीमों व कार्यों के साथ विपक्ष द्वारा रोके विकास कार्यों को गति दी जाएगी। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व बलिदानी सैनिक कमलदेव की आत्मिक शांति के लिए मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा के युवा प्रदेशाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल
रविवार को तीसरे दिन भी सुजानपुर में कांग्रेस में शामिल होने वाले युवाओं व अन्य लोगों का सिलसिला जारी रहा। अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा हिमाचल के युवा विग के प्रदेशाध्यक्ष दिलबाग सिंह ठाकुर ने कई लोगों के कांग्रेस का दामन थामा। वहीं बारीं व री पंचायतों से कई लोग व महिलाएं शामिल हुई। विधायक ने सभी को पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के चेयरमैन अभिषेक राणा, ब्लाक अध्यक्ष कैप्टन ज्योति प्रकाश, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष लेखराज ठाकुर, जिला परिषद सदस्य आशा देवी, शहरी इकाई अध्यक्ष मनोज ठाकुर, महिला ब्लाक अध्यक्ष सुमन अटवाल, ब्लाक युकां अध्यक्ष मनोज ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।