बलोह में हरा भरा गांव, साफ सुथरा गांव का संदेश
संवाद सहयोगी नादौन नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर के सौजन्य से पंचायत हथोल के बलोह गांव में स्व
संवाद सहयोगी, नादौन : नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर के सौजन्य से पंचायत हथोल के बलोह गांव में स्वामी विवेकानंद युवक मंडल की ओर से एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम हरा भरा गांव, साफ सुथरा गांव का आयोजन किया गया, जिसमें हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हार्टिकल्चर ऑफिसर डा. निशा मेहरा तथा महिला मंडल प्रधान ललिता कपिल भी उपस्थित रहे। विजय अग्निहोत्री ने युवाओं तथा स्थानीय गांववासियों को पर्यावरण बचाओ, साफ सफाई, पौधारोपन तथा कोविड 19 के बारे में जागरूक किया। साथ की स्वामी विवेकानंद युवक मंडल के युवाओं को पर्यावरण से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। समारोह के अंत में विजय अग्निहोत्री, डा. निशा मेहरा तथा स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब के सदस्यों द्वारा पौधारोपन किया गया, जिसमें उन्होंने मेरा गांव हरा भरा साफ सुथरा गांव का संदेश दिया। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र की ब्लॉक को-आर्डिनेटर अर्पणा विज, प्रियंका, सरिता विज, विधि चंद, विकास, अनुज, विशाल, विनीत, सौरभ, अक्षित, सुमित उपस्थित रहे।