30 स्कूलों के विद्यार्थियों ने मॉडल बना दिखाई प्रतिभा
संवाद सहयोगी, कांगू : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगू में उपमंडलस्तरीय बाल विज्ञान सम्मेल
संवाद सहयोगी, कांगू : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगू में उपमंडलस्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें 78 स्कूलों के 420 विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। सम्मेलन के दूसरे दिन जिला विज्ञान पर्यवेक्षक अश्विनी चम्बयाल ने कहा कि वर्तमान में विज्ञान के प्रचार एवं प्रसार की आवश्यकता है। बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण स्थापित करके ही उनको वैज्ञानिक बना सकते हैं, उसके लिए बच्चों का नजरिया बदलना होगा। उनमें रचनात्मक सोच का विकास करके धनात्मक ऊर्जा का संचार करके धनात्मक ऊर्जा का संचार करना होगा। बाल विज्ञान सम्मेलन में 30 स्कूलों के विद्यार्थियों ने मॉडल प्रदर्शनी लगाई। चंबयाल ने इसका अवलोकन कर बच्चों से मॉडलों के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा उनकी कमियां एवं खूबियों के बारे में चर्चा की। प्रदर्शनी में बच्चों ने सतत विकास पर आधारित अपने विचारों को मॉडल के माध्यम से प्रस्तुत किया। बच्चों ने वर्षा के पानी का सही उपयोग, जैविक खेती, मॉडर्न गांव, स्वच्छ भारत विद्युत ऊर्जा का सही उपयोग, कचरा प्रबंधन आदि पर मॉडल बनाए। वैज्ञानिक बनने के लिए अपना लक्ष्य तय करना आवश्यक है। इस मौके पर राकेश रॉकी, संजीव ठाकुर, मुकेश शर्मा, प्रवीण ¨सह, सोनी शर्मा, संजीव कुमार व अन्य उपस्थित रहे।