Move to Jagran APP

महिलाओं को आज 40 किमी तक मिलेगा निश्शुल्क बस सेवा का लाभ

परिवहन निगम की लोकल रूट की बसों में करवाचौथ व्रत पर महिलाओं को निश्शुल्क बस सेवा का लाभ मिलेगा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Oct 2021 10:17 PM (IST)Updated: Sat, 23 Oct 2021 10:17 PM (IST)
महिलाओं को आज 40 किमी तक मिलेगा निश्शुल्क बस सेवा का लाभ
महिलाओं को आज 40 किमी तक मिलेगा निश्शुल्क बस सेवा का लाभ

संवाद सहयोगी, हमीरपुर : करवाचौथ व्रत पर महिलाओं को परिवहन निगम की लोकल रूट की बसों में निश्शुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। इसके लिए क्षेत्रीय प्रबंधन ने निर्देश जारी कर दिए हैं। महिलाओं को जिलेभर के 66 लोकल रूट पर निश्शुल्क बस सेवा का लाभ मिलेगा। सुबह नौ से सायं पांच बजे तक महिलाओं के लिए एचआरटीसी की बसों में निश्शुल्क सुविधा का प्रविधान रहेगा। 40 किलोमीटर से अधिक दूर जाने पर यह लाभा नहीं मिलेगा।

loksabha election banner

हमीरपुर बस अड्डा प्रभारी देवराज ने बताया कि करवाचौथ पर अवकाश होने के बावजूद महिलाएं परिवहन निगम की बसों में निश्शुल्क सफर कर सकती हैं। लोकल रूट पर ही यह सुविधा मिलेगी।

परिवहन निगम ने हमीरपुर से शिमला वाया लंबलू रूट भी बहाल कर दिया है। यह बस हमीरपुर से सुबह पांच बजे शिमला के लिए रवाना होगी। जिले के कई लोगों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी बस रूट बहाल करने की मांग उठाई थी। हमीरपुर, मंडी व बिलासपुर के लोगों को इस बस का लाभ मिलेगा। यह शिमला से दोपहर डेढ़ बजे हमीरपुर के लिए रवाना होग।

पहली से सात नवंबर तक दिल्ली, चंडीगढ़ व बद्दी के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें

संवाद सहयोगी, हमीरपुर : परिवहन निगम की ओर से पहली से सात नवंबर तक दिल्ली, चंडीगढ़ व बद्दी के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। यात्री परिवहन निगम के आनलाइन पोर्टल व वेबसाइट पर अग्रिम बुकिग करवा लें, ताकि बाद में दिक्कत न हो। अधिक जानकारी के लिए परिवहन निगम के सीबीए दिल्ली 011-23868694, सीवीए चंडीगढ़ 0172-266894, सीबीए शिमला 0177-2656326 के दूरभाष नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं। दीपावली पर चार नवंबर को सायं पांच बजे से पांच नवंबर को सुबह आठ बजे तक परिवहन निगम की सभी स्थानीय बस सेवाएं बंद रहेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए चार नवंबर को दिल्ली से शिमला, दिल्ली से धर्मशाला, दिल्ली से कुल्लू, दिल्ली से मंडी व चंबा आदि के लिए बस चलाई जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.