नीतिश शर्मा भाजयुमो मीडिया प्रभारी नियुक्त
भोरंज भाजयुमो की बैठक अध्यक्ष अजय शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । बैठक में भाजयुमो कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए डॉ नीतिश पॉल शर्मा को भाजयुमो मीडिया प्रभारी, शम्मी शर्मा को भाजयुमो उपाध्यक्ष, विशाल सोनी को कार्यालय सचिव, सुमित ठाकुर को सचिव, विपिन कुमार को सहसचिव नियुक्त किया गया।
संवाद सहयोगी, भोरंज : भोरंज भाजयुमो की बैठक अध्यक्ष अजय शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें भाजयुमो कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। डॉ. नीतिश पॉल शर्मा को भाजयुमो मीडिया प्रभारी, शम्मी शर्मा को भाजयुमो उपाध्यक्ष, विशाल सोनी को कार्यालय सचिव, सुमित ठाकुर को सचिव, विपिन कुमार को सहसचिव नियुक्त किया गया।
युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि हर बूथ से बीस युवाओं को जोड़ने के लिए सभी ग्राम केंद्रों पर प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं। इनमें से दस युवाओं के साथ पांच युवा जिनके पास स्मार्ट फोन हो और पांच ऐसे युवा जिनके पास दोपहिया वाहन हो उनको युवा मोर्चा में जोड़ा जाएगा। इसी प्रकार भोरंज से दो हजार युवाओं को युवा मोर्चा में जोड़ने जा रहे हैं। अजय शर्मा ने बताया कि सांसद अनुराग ठाकुर के विकास के कार्यों और देश विदेश में भी उनकी लोकप्रियता को देखते हुए लग रहा है कि लोकसभा चुनाव में अनुराग ठाकुर रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीत हासिल करेंगे। कांग्रेस गुटबाजी और परिवारवाद की राजनीति से ग्रसित है। कांग्रेस के नेताओं को अपना कद देखकर सांसद के खिलाफ बयानवाजी करनी चाहिए। बैठक में भाजयुमो भोरंज के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।