Move to Jagran APP

भाेरंज भाजपा को मिला नया मंडल अध्‍यक्ष, पूर्व सीएम धूमल की मौजूदगी में हुई ताजपोशी, पढ़ें पूरी खबर

Bhoranj BJP Mandal भाजपा मंडल भोरंज के संगठनात्मक चुनाव चुनाव प्रभारी नवीन शर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुए।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sat, 26 Oct 2019 03:04 PM (IST)Updated: Sat, 26 Oct 2019 03:04 PM (IST)
भाेरंज भाजपा को मिला नया मंडल अध्‍यक्ष, पूर्व सीएम धूमल की मौजूदगी में हुई ताजपोशी, पढ़ें पूरी खबर
भाेरंज भाजपा को मिला नया मंडल अध्‍यक्ष, पूर्व सीएम धूमल की मौजूदगी में हुई ताजपोशी, पढ़ें पूरी खबर

हमीरपुर, जेएनएन। भोरंज भाजपा मंडल के अध्यक्ष पद पर देश राज शर्मा की ताजपोशी हो गई है। भाजपा मंडल भोरंज के संगठनात्मक चुनाव, चुनाव प्रभारी नवीन शर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुए। इस दौरान नवनिर्मित 99 बूथों के अध्यक्ष, सभी ग्राम केंद्रों के अध्यक्ष, मंडल कार्यकारिणी सदस्य व मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मौजूद रहे। विनोद सोनी संगठनात्मक चुनाव के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने पूर्व कार्यकारिणी को भंग किया व आगामी मंडल अध्यक्ष की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की। इस दौरान मंडल महामंत्री विपिन अग्निहोत्री व अशोक ठाकुर ने मंच संचालन किया।

loksabha election banner

चुनाव प्रभारी नवीन शर्मा ने नामांकन आमंत्रित किए और संपूर्ण चुनावी प्रक्रिया को अमल में लाया। इस दौरान केवल एक ही नामांकन देशराज शर्मा का प्राप्त हुआ। नामांकन की पूर्ण जांच कर तय समय अवधि के उपरांत देशराज शर्मा को मंडल का अध्यक्ष चुना गया। उपस्थित 99 बूथों के अध्यक्षों ने एकमत होकर उनका समर्थन किया। उन्होंने नवनिर्मित अध्यक्ष को बधाई दी और अपनी कार्यकारिणी बनाने के लिए अधिकृत किया। इस अवसर पर विधायक कमलेश कुमारी ने कहा एक विधानसभा क्षेत्र में 15 से 20 व्यक्ति मंडल अध्यक्ष एवं विधायक बनने के योग्य होते हैं परंतु मौका केवल एक ही व्यक्ति को मिलता है  जो संगठन की जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा के साथ बहन करेगा उसका सदैव मान सम्मान रहेगा। नवनिर्मित मंडल अध्यक्ष को बधाई दी और सभी बूथ अध्यक्षों का  अभिवादन किया और विशेष रूप से जिस तरह एक स्वर में सबने देशराज शर्मा का समर्थन किया उसके लिए उनकी प्रशंसा की। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल कार्यक्रम में पधारने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने संबोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता सदैव सर्वोपरि है। उन्‍होंने नवनियुक्त अध्यक्ष देशराज शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा कि ये सदैव संगठन को कुशलता के साथ चलाने का मादा रखते हैं, उनका पूर्व में भी कार्यकाल सराहनीय रहा है। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष दलवीर ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवराज शर्मा, जिला महामंत्री राकेश ठाकुर, मंडल कार्यकारी अध्यक्ष विनोद सोनी उपाध्यक्ष मदन कौशल, ज्ञान वर्मा, शशि शर्मा, राकेश ठाकुर, मंडल के सभी सचिव महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलम शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय शर्मा, प्रदेश युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.