अनिल व सोना कुमारी को महासचिव की जिम्मेदारी
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने मंडल नादौन की कार्यकारिणी की घोषणा कर
संवाद सहयोगी, नादौन : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने मंडल नादौन की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश चंद ने बताया कि मोर्चा के जिलाध्यक्ष, एचआरटीसी के वाइस चेयरमैन विजय अग्निहोत्री व मंडलाध्यक्ष हरदयाल सिंह सहित आलाकमान से सलाह करने के बाद अनिल कुमार व सोना कुमारी को महासचिव बनाया गया है। सूरम सिंह, उत्तम चंद, राज कुमार, सुरजीत सिंह को उपाध्यक्ष, वीना देवी, करतार चंद, लीला देवी, निशा कुमारी, राज कुमार, तारो देवी को सचिव, संजय कुमार को मीडिया प्रभारी, जोगिंद्र सिंह को कैशियर नियुक्त किया गया है।
आरसी मस्ताना, केतन किम्मी, प्यार चंद, गिरधारी लाल, अजीत कुमार, रमेश चंद, रवि कुमार, सुदेश कुमार, ओश कुमार, परमिदर कुमार, दीप कुमार व राकेश कुमार को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। महासचिव अनिल कुमार व मीडिया प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएंगी।