बैल के हमले में व्यक्ति घायल
बरमाणा थाना के तहत बैरी रजादेया के गाव पुनाहन में रविवार दोपहर एक
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 07:31 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 07:31 PM (IST)
संवाद सहयोगी बरमाना : बरमाणा थाना के तहत बैरी रजादेया के गाव पुनाहन में रविवार दोपहर एक साड ने हमला कर एक व्यक्ति को बुरी तरह घायल कर दिया। पुनाहन के साठ वर्षीय बदन सिंह चंदेल दोपहर को जब अपने आमों के बगीचे में कार्य कर रहे थे तो कहीं से एक सांड ने आकर उनपर अचानक हमला कर दिया। शोर सुनकर गाव वाले सहायता के लिए दौडे़। जब तक सांड को भगाते तब तक बदन बुरी तरह घायल हो चुके थे। उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें