पेड़ से पशुचारा काटते गिरा व्यक्ति, मौत
गलोड तहसील के गंडोली गांव में 60 वर्षीय सतीश कुमार की पेड़ से गिरक
By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 07:46 PM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 07:46 PM (IST)
संवाद सहयोगी, गलोड़ : गलोड तहसील के गंडोली गांव में 60 वर्षीय सतीश कुमार की पेड़ से गिरकर मौत हो गई। सतीश कुमार पशुओं के लिए चारा काट रहे थे। पेड़ की टहनी के टूटने से वह नीचे गिर गया। स्वजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गलोड ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर किया गया, जहां उनकी मौत हो गई। गाहलियां पंचायत के उपप्रधान कपिल कुमार ने सतीश गरीब परिवार संबंध रखता था। सरकर उसके परिवार की मदद करे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें