जागरूक मतदाता ही देश का निर्माता : चौहान
जागरूक मतदाता ही प्रगतिशील देश का निर्माता होता है मतदाता की जागरूकता ही देश को विकास की ओर अग्रसर करती है । उपरोक्त विचार राजकीय बहु तकनीकी महाविद्यालय कांगड़ा के कार्यवाहक प्रधानाचार्य बीके चौहान एवं इलेक्ट्रिकल विषय के विभागाध्यक्ष ने दैनिक जागरण द्वारा आयोजित सभी चुने सही चुनेअभियान के दौरान इलेक्ट्रिकल विषय के अंतिम वर्ष के छात्रों के समक्ष प्रकट किए। उन्होंने छात्रों को मतदान के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि आप देश के युवा मतदाता है तथा
संवाद सूत्र, कांगड़ा : जागरूक मतदाता ही प्रगतिशील देश का निर्माता होता है। मतदाता की जागरूकता ही देश को विकास की ओर अग्रसर करती है। यह बात राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय कांगड़ा के कार्यवाहक प्रधानाचार्य बीके चौहान एवं इलेक्ट्रिकल विषय के विभागाध्यक्ष ने वीरवार को दैनिक जागरण के 'सभी चुनें, सही चुनें' अभियान के दौरान इलेक्ट्रिकल विषय के अंतिम वर्ष के छात्रों को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि छात्र ही देश के युवा मतदाता हैं तथा उनका एक-एक वोट महत्वपूर्ण है। देश की सरकारों के गठन में एक वोट महत्वपूर्ण योगदान निभाता है। चौहान ने कहा कि राष्ट्रहित के लिए वोट जरूर डालें। अमेरिका जैसे विकासशील देश का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां का वोटर जागरूक है तथा एक जागरूक मतदाता ही देश के विकास में योगदान दे सकता है। कहा कि मतदान के प्रति जागरूक बनिए तथा देश के विकास में भागीदारी सुनिश्चित करें। देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत आधार प्रदान करने के लिए सभी युवाओं ने मतदान करना चाहिए। उन्होंने मतदान जागरूकता अभियान के लिए दैनिक जागरण का आभार जताया। मतदाता की जागरूकता ही देश के विकास में सहायक साबित होती है। प्रगतिशील देशों के विकास में मतदाताओं की जागरूकता ने अहम भूमिका अदा की है। जागरूकता ही प्रगति की कुंजी है। लोकतंत्र के इस महाकुंभ में मतदान करने का दायित्व निभाने के लिए किसी को भी नहीं चूकना चाहिए।
-बीके चौहान, कार्यवाहक प्रधानाचार्य, बहुतकनीकी महाविद्यालय, कांगड़ा।
मतदान करना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है। मैं इस अधिकार का उपयोग देश के विकास के लिए अवश्य करूंगी तथा देश में श्रेष्ठ सरकार चुनने में मदद करूंगी। मैं अन्य साथियों को भी मतदान के लिए प्रेरित करूंगी।
अंशु गुलेरिया, छात्रा मतदान से ही देश की मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था का निर्माण होता है। आज का युवा अपने वोट से पसंदीदा सरकार चुनने में सक्षम है। उसे बहकाया नहीं जा सकता है। मैं अपने विवेक से मतदान करने का दायित्व निभाऊंगी। -आकांक्षा छात्रा लोकतांत्रिक व्यवस्था में सुदृढ़ एवं मजबूत सरकार ही देश को विकास की ओर ले जा सकती है। देश का विकास युवाओं का विकास है तथा इसी विकास को आधार बनाकर मैं मतदान करूंगा।
-आशीष धीमान छात्र लोकतंत्र में सहभागिता के चलते एक-एक वोट कीमती होता है। देश को मजबूत सरकार प्रदान करने के लिए वोट डालने का दायित्व जरूर निभाऊंगा। सभी को मतदान करना चाहिए।
-बॉबी डोगरा छात्र