Move to Jagran APP

विवेकानंद अस्पताल में शुरू होगा नर्सिग कॉलेज

विवेकानंद अस्पताल पालमपुर में स्वामी विवेकानंद का जन्म पर्व धूमधाम से मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Jan 2019 10:55 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jan 2019 10:55 PM (IST)
विवेकानंद अस्पताल में शुरू होगा नर्सिग कॉलेज
विवेकानंद अस्पताल में शुरू होगा नर्सिग कॉलेज

संवाद सहयोगी, पालमपुर : विवेकानंद अस्पताल पालमपुर में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई। अस्पताल के प्रमुख संचालक डॉ. विमल दुबे ने विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने पौधरोपण व सामुदायिक पारिवारिक भोजन का आयोजन किया। कहा कि विवेकानंद अस्पताल छह साल से प्रदेश में अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। विवेकानंद मेडिकल इंस्टीट्यूट की स्थापना विवेकानंद मेडिकल ट्रस्ट के तहत हुई है। संस्थान के तहत नर्सिग कॉलेज संचालित करने के प्रयास जारी हैं। डॉ. विमल दुबे ने युवाओं में बढ़ती नशे की लत पर चिंता जताई। कहा कि अस्पताल की ओर से नशा निवारण केंद्र की स्थापना पर भी विचार किया जा रहा है।मल्टीस्पेश्येलिटी अस्पताल सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त है और लोगों को सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता की सेवाएं मुहैया करवा रहा है। अस्पताल बेहतरीन डॉक्टर व उपकरणों से सुसज्जित है। ट्रॉमा सेंटर के तहत कई लोगों की जान बचाई जा चुकी है। पहले क्षेत्र के लोगों को गंभीर चोट लगने के पर चंडीगढ़, दिल्ली या जालंधर का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब वह सारी सुविधाएं विवेकानंद अस्पताल में उपलब्ध हैं। पैराग्लाइडिंग स्पर्धा के दौरान 30 से 35 विदेशी खिलाड़ी गंभीर चोटों का इलाज यहां करवा चुके हैं। उन्होंने बताया कि न्यूरोसर्जरी विभाग के डॉ. अरशद सिद्धकी ने माइक्रोस्कोपिक विधि से अब तक 1000 से अधिक सफल ऑपरेशन किए हैं। डॉ. हर¨वदर देव की देखरेख में विवेकानंद अस्पताल प्रदेश का पहला अर्थरोस्कोपी केंद्र बन गया है, जहां दूरबीन विधि से जोड़ो की समस्याओं का सफल समाधान किया जाता है। अस्पताल का जनरल सर्जरी विभाग भी निरंतर सेवाएं प्रदान करता है। दूरबीन विधि से बच्चेदानी का इलाज होता है और पीड़ा रहित प्रसव की सुविधा भी उपलब्ध है। मूत्र रोग विभाग में चार माह में 40 से अधिक सफल ऑपरेशन हुए हैं। प्रदेश में सात वेंटीलेटर की सुविधा वाला एकमात्र अस्पताल बना है। डॉ. विमल दुबे ने बताया कि अस्पताल में नई सुविधा को जोड़ते हुए मेटरोलॉजी की सुविधाएं प्रदान की गई हैं। इसमें डॉ. अंशुल गोयल ने कार्यभार संभाला है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.