Move to Jagran APP

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बनेगा 2022 का रोडमैप

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि धर्मशाला में 17 से 19 फरवरी तक होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में वर्ष 2022 में मिशन रिपीट के लिए रोडमैप बनाया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Wed, 03 Feb 2021 07:16 PM (IST)Updated: Wed, 03 Feb 2021 07:16 PM (IST)
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक
में बनेगा 2022 का रोडमैप
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बनेगा 2022 का रोडमैप

जागरण संवाददाता, धर्मशाला : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि धर्मशाला में 17 से 19 फरवरी तक होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में 2022 मिशन रिपीट के लिए रोडमैप तैयार किया जाएगा। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश के मंत्री, केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों के राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर, सांसद, विधायक, वर्ष 2017 के प्रत्याशियों समेत जिला व मंडल स्तर के अध्यक्ष व महामंत्री भाग लेंगे।

loksabha election banner

सुरेश कश्यप ने परिधि गृह धर्मशाला में पत्रकारों से कहा कि भाजपा कार्यसमिति की बैठक में पंचायती राज चुनाव के परिणाम की समीक्षा के साथ वर्ष 2022 में मिशन रिपीट को लेकर मंथन किया जाएगा। हाल ही में हुए पंचायती राज चुनाव में ज्यादातर भाजपा के प्रत्याशियों को जीत मिली है। अभी तक छह जिलों में भाजपा के अध्यक्षों व उपाध्यक्षों को सरदारी मिल चुकी है। शेष जिला परिषद के चुनावों में भी भाजपा के जीते जनप्रतिनिधियों को सरदारी दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। 95 फीसद बीडीसी में भी भाजपा ही काबिज हुई है।

उन्होंने केंद्रीय बजट को एतिहासिक बताया। उन्होने कहा कि बजट देश की जनता के हित में है और इसमें सभी वर्गो का ध्यान रखा गया है। हिमाचल को भी इस बजट में 15वें वित्तायोग के तहत 81 हजार करोड़ से अधिक की राशि प्राप्त हुई है। मंडी में बनने वाले एयरपोर्ट के लिए 1000 करोड़ रुपये व कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए 400 करोड़ रुपये मिले हैं। बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र, सड़क, पानी आदि के लिए भी विशेष ध्यान दिया गया है ताकि आत्मनिर्भर भारत बन सके। केंद्रीय विश्वविद्यालय के सवाल पर उन्होंने कहा कि कुछ अड़चनों के कारण कार्य लटका है लेकिन जल्द ही वन विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र मिलने के साथ काम शुरू हो जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.