आज से शुरू होगा व्यक्तिगत संपर्क कार्यक्रम
संवाद सहयोगी, धर्मशाला : राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) के माध्यम से माध्यमिक, उच्च माध्यमिक व उच्चतर
By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Nov 2017 03:00 AM (IST)Updated: Fri, 24 Nov 2017 03:00 AM (IST)
संवाद सहयोगी, धर्मशाला : राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) के माध्यम से माध्यमिक, उच्च माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक कोर्सो को लेकर उपमंडल स्तर पर चयनित केंद्रों में 24 नवंबर से व्यक्तिगत संपर्क कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव अश्वनी राज शाह ने बताया कि ये कार्यक्रम 24 जनवरी, 2018 तक चलेगा। इसमें एसओएस के विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी राज्य मुक्त विद्यालय के अध्ययन केंद्रो को अध्ययन सामग्री भेजी जा रही है। उपरोक्त जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें