स्मार्ट सिटी में मिलेंगी स्मार्ट सुविधाएं
जागरण संवाददाता धर्मशाला स्मार्ट सिटी धर्मशाला में स्मार्ट सुविधाएं मिलेंगी। नगर निगम ई टॉयलेट
जागरण संवाददाता, धर्मशाला : स्मार्ट सिटी धर्मशाला में स्मार्ट सुविधाएं मिलेंगी। नगर निगम ई टॉयलेट बनाएगा। साथ ही श्मशानघाटों की दशा भी सुधारी जाएगी। इन कार्यो पर करीब 1.20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शीघ्र टेंडर करवाकर कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। विशेष रूप से पर्यटन स्थलों पर ई टॉयलेट बनाए जाएंगे। इसके अलावा धर्मशाला के प्रवेश द्वारों पर सुलभ शौचालय बनाए जाएंगे। इसके लिए नगर निगम ने जगह का चयन कर लिया है।
.........................
यहां बनेंगे ई टॉयलेट
ई टॉयलेट मैक्लोडगंज व भागसूनाग में बनाए जाएंगे। पर्यटन की दृष्टि से ई टॉयलेट बड़ा प्रोजेक्ट है। ई टॉयलेट इलेक्ट्रॉनिक रूप से कार्य करेंगे। दरवाजे खुलने के बाद शौचालय पैन स्वचालित फ्लश हो जाता है। मशीन में एक रुपये का सिक्का डालकर टॉयलेट का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
....................
यहां बनेंगे सुलभ शौचालय
नगर निगम शीला चौक, फतेहपुर व सकोह सहित अन्य प्रवेश द्वारों पर सुलभ शौचालय बनाएगा। इन आधुनिक शौचालयों का लाभ विशेषकर बच्चों व बुजुर्गो को मिलेगा।
................
श्मशानघाटों के आएंगे अच्छे दिन
सकोह, लोअर सकोह, पियुंगल नाला,
चेलियां, खनियारा, वार्ड चौदह, दो, चार व शहर के कुछ अन्य जगह श्मशानघाटों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। भट्ठियों के साथ-साथ रास्तों के कार्य भी किए जाएंगे।
...............
इतने रुपये होंगे खर्च
-14 लाख रुपये ई टॉयलेट पर होंगे व्यय
-70 लाख से श्मशानघाटों का होगा जीर्णोद्धार
-40 लाख सुलभ शौचालयों पर होंगे खर्च
..................
स्मार्ट सिटी के तहत लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। सभी पार्षदों से इस बारे में चर्चा के बाद सहमति बनी है। इन कार्यो के लिए बजट का प्रावधान कर दिया है। जल्द कार्य शुरू होंगे।
-देवेंद्र जग्गी, महापौर नगर निगम