शिविर में 54 कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
सामान्य उद्योगों निगम के उपाध्यक्ष मनोहर धीमान के जन्मदिन के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगथ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
By Edited By: Published: Fri, 22 Feb 2019 05:17 PM (IST)Updated: Sat, 23 Feb 2019 02:59 AM (IST)
संवाद सहयोगी, नूरपुर : इंदौरा क्षेत्र के भाजपा नेता एवं प्रदेश सामान्य उद्योग निगम के उपाध्यक्ष मनोहर धीमान के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी गंगथ में रक्तदान शिविर लगाया। इसमें मनोहर धीमान सहित 54 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। टांडा मेडिकल कॉलेज आई टीम ने रक्त एकत्रित किया। मनोहर धीमान ने कहा शिविर शहीदों के लिए समर्पित है। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। रक्तदान कर जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान कर सकते हैं। हमें नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। इस मौके पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरजा गुप्ता, केसीसीबी के निदेशक सुनील पाधा, भाजपा नेता हरिदत्त ¨सह, कुलदीप ¨सह, रामनाथ शर्मा, संजय ठाकुर व आंचल ¨सह मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें