स्वच्छ भारत अभियान को ठेंगा दिखा रहा नगर निगम
भाजपा के संगठनात्मक जिला कांगड़ा के मीडिया प्रभारी राजेश शर्मा ने आरोप लगाया कि नगर निगम स्वच्छ भारत अभियान को ठेंगा दिखा रहा है।
संवाद सहयोगी, धर्मशाला : भाजपा के संगठनात्मक जिला कांगड़ा के मीडिया प्रभारी राजेश शर्मा ने आरोप लगाया कि नगर निगम स्वच्छ भारत अभियान को ठेंगा दिखा रही है। दो साल में धर्मशाला स्मार्ट नहीं बल्कि डर्टी सिटी में बदल चुकी है। आरोप लगाया कि पार्षद न काम करते हैं और न ही करने देते हैं। इस कारण विकास कार्यो में बाधा उत्पन्न हो रही है और धर्मशाला विकास के मामले में पिछड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब भाजपा व मनोनीत पार्षद मामले को उठाते हैं तो उनको अनसुना कर दिया जाता है।
धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कि शहर में सफाई व्यवस्था न के बराबर है और जो टेंडर लाखों रुपये का दिया गया है, उसके तहत भी काम नहीं हो रहा है। पिछली सरकार के समय नगर निगम में सफाई व्यवस्था के लिए 16.53 लाख रुपये का टेंडर बाटा गया था। लेकिन ठेकेदार के साथ बिना कोई एग्रीमेंट किए हुए ठेकेदार को पहले सफाई का काम दे दिया और फिर एक साल बाद उसी ठेकेदार को कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से एग्रीमेंट को तीन साल के लिए बढ़ा दिया। हालांकि 140 सफाई कर्मियों की बात की जा रही है। लेकिन जब मनोनीत पार्षदों ने निरीक्षण किया तो महज 40 कर्मचारी पाए गए।
उन्होंने कहा कि जहा काग्रेस के निगम में पार्षदों पर तो हमला बोला ही साथ ही पूर्व मंत्री पर भी निशाना साधा है। पूर्व कांग्रेस सरकार के समय हुए कार्यो की जब वर्तमान मंत्री जायजा ले रहे हैं तो उनमें भी अनियमितताएं पाई जा रही हैं। इस मौके पर जिला महामंत्री यश सभ्रवाल, मंडल महामंत्री विजय शर्मा, मंडल मीडिया प्रभारी अविनाश डोगरा भी मौजूद रहे।