Move to Jagran APP

प्रतिभा पर भारी सुविधाओं की लाचारी, राष्‍ट्रीय खिलाड़ी नहीं कर पा रहीं अभ्‍यास Kangra News

बैडमिंटन की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर चुकी प्रतिभावान खिलाड़ी प्रियंका देवी अभ्यास नहीं कर पा रही हैं। कारण यह है कि अभ्यास के लिए इंडोर बैडमिंटन कोर्ट ही नहीं है। प्रियंका राजकीय महाविद्यालय देहरी में बीए प्रथम वर्ष में पढ़ाई कर रही हैं।

By Edited By: Published: Thu, 19 Nov 2020 06:00 AM (IST)Updated: Thu, 19 Nov 2020 02:19 PM (IST)
प्रतिभा पर भारी सुविधाओं की लाचारी, राष्‍ट्रीय खिलाड़ी नहीं कर पा रहीं अभ्‍यास Kangra News
बैडमिंटन की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर चुकी प्रतिभावान खिलाड़ी प्रियंका देवी।

लंज, संवाद सूत्र। बैडमिंटन की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर चुकी प्रतिभावान खिलाड़ी प्रियंका देवी अभ्यास नहीं कर पा रही हैं। कारण यह है कि अभ्यास के लिए इंडोर बैडमिंटन कोर्ट ही नहीं है। प्रियंका राजकीय महाविद्यालय देहरी में बीए प्रथम वर्ष में पढ़ाई कर रही हैं। देहरी कॉलेज में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट न होने से उक्त छात्रा खेल प्रतिभा को नहीं निखार पा रही हैं। प्रियंका फतेहपुर की हडवाल पंचायत के एक साधारण परिवार से संबंध रखती हैं। पिता त्रिलोक सिंह मेहनत मजदूरी कर परिवार चला रहे हैं।

prime article banner

परिवार आíथक रूप से इतना सक्षम नहीं है कि बेटी को अभ्यास के लिए कोई दूसरी व्यवस्था करवा सके। वह तीन बार राज्य स्कूल बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं। वर्ष 2003 में जन्मी प्रियंका 2019 में भी राज्य स्कूल प्रतियोगिता के लिए चुनी गईं। प्रियंका ने 2018 में अंडर-17 में राष्ट्रीय स्कूल बैडमिंटन प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व किया था। प्रियंका ने बताया कि वह देहरी कॉलेज में पढ़ाई कर रही हैं। देहरी में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट न होने के कारण अभ्यास नहीं कर पा रही हैं। वह चाहती हैं कि अभ्यास के लिए इंडोर बैडमिंटन कोर्ट की व्यवस्था हो ताकि देश-प्रदेश का नाम रोशन कर सके।

महासचिव हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन राजेंद्र शर्मा का कहना है बैडमिंटन एसोसिएशन के पास संसाधन सीमित हैं, फिर भी प्रियंका की जितनी मदद संभव हो सकेगी, की जाएगी। एसोसिएशन प्रदेश में समय-समय पर शिविर लगाती रहती है, इसमें इस बच्ची को बुलाया जाएगा। अगर प्रियंका ओपन बैडमिंटन में प्रदेश स्तर तक पहुंचती है तो उसके लिए संभावनाएं और बढ़ जाएंगी। इसके अलावा वह व्यक्तिगत रूप से भी बच्ची की मदद करेंगे। उसे छुट्टियों में निजी अकादमी में प्रशिक्षण दिला सकते हैं।

युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री, हिमाचल प्रदेश राकेश पठानिया का कहना है प्रियंका को प्रशिक्षण के लिए खेल विभाग मदद करेगा। उसे साई हॉस्टल में प्रवेश दिलाने का प्रयास किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.