अक्षय चुने सालभर के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी
संवाद सूत्र, जसूर : एंजल्स पब्लिक मॉडल स्कूल खन्नी में बुधवार को वार्षिक समारोह मनाया गया। इसक
संवाद सूत्र, जसूर : एंजल्स पब्लिक मॉडल स्कूल खन्नी में बुधवार को वार्षिक समारोह मनाया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य किरण पठानिया व विधायक राकेश पठानिया की पत्नी वंदना पठानिया ने मुख्य अतिथि ने रूप शिरकत की। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सबका मन मोह लिया। प्रधानाचार्य किरण पठानिया ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की।
नर्सरी कक्षा के बच्चों ने लकड़े की काठी काठी पे घोड़ा पर जैसे ही नृत्य किया तो रंग बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों को देखकर अभिभावक भी झूम उठे। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने वार्षिक गतिविधियों में अव्वल विद्यार्थियों को सम्मानित किया। अभय डोगरा को सालभर का सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी चुना गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चे कठिन मेहनत कर लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष करतार सिंह पठानिया, दूरसंचार केंद्र जसूर के सहायक अभियंता राकेश पठानिया, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खन्नी के प्रधानाचार्य प्रताप सिंह पठानिया, बदूही स्कूल के प्रधानाचार्य चंद्र डोगरा व अन्य मौजूद रहे।