Move to Jagran APP

सुजान के बाद भवानी संभालेंगे जिम्मेदारी, पूरी तैयारी

फतेहपुर में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस व भाजपा

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Feb 2021 06:40 AM (IST)Updated: Wed, 17 Feb 2021 06:40 AM (IST)
सुजान के बाद भवानी संभालेंगे जिम्मेदारी, पूरी तैयारी
सुजान के बाद भवानी संभालेंगे जिम्मेदारी, पूरी तैयारी

बलविद्र चंबियाल, फतेहपुर

loksabha election banner

फतेहपुर में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस व भाजपा में मंथन शुरू हो गया है। चुनाव आयोग के अनुसार कुछ राज्यों में अप्रैल में होने वाले विधानसभा चुनाव के साथ ही यहां उपचुनाव हो सकता है। ऐसे में पार्टियों को रणनीति तैयार करने के लिए दो माह का समय ही मिल पाएगा। फतेहपुर हलके से कांग्रेस विधायक सुजान सिंह पठानिया का 12 फरवरी को निधन हो गया था।

उपचुनाव में स्व. पठानिया के बेटे भवानी पठानिया का चुनावी रण में उतरना तय माना जा रहा है। वह निजी बैंक में उच्च पद पर कार्यरत हैं। कांग्रेस हाईकमान को शायद उन्हें प्रत्याशी घोषित करने में कोई दिक्कत हो। अब यह भवानी पर निर्भर है कि वह पिता की राजनीतिक विरासत संभालने के लिए हामी भरते हैं या नहीं। उधर, भाजपा को उपचुनाव में बाजी मारने के लिए नई रणनीति बनानी होगी। इसकी वजह यह है कि इस हलके में पार्टी की गुटबाजी जगजाहिर है।

पिछले तीन चुनाव में भाजपा का हाल

डा. राजन सुशांत के 2009 में लोकसभा सदस्य चुने जाने के बाद हुए उपचुनाव में भाजपा ने बलदेव चौधरी को मैदान में उतारा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। तब धूमल के नेतृत्व में सरकार ने बलदेव की जीत के लिए पूरा जोर लगाया था। उपचुनाव में सुशांत के बड़े भाई मदन शर्मा ने आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा, जो भाजपा की हार का मुख्य कारण बने। वहीं 2012 के चुनाव में भाजपा ने बलदेव ठाकुर को टिकट थमाई। तब डा. सुशांत की पत्नी ने बतौर आजाद प्रत्याशी चुनाव लड़ा और भाजपा की नैय्या फिर पार नहीं लग सकी। 2017 के चुनाव में भाजपा ने फिर नए चेहरे के रूप में राज्यसभा के पूर्व सदस्य कृपाल परमार पर दांव खेला, लेकिन पार्टी से छिटके बलदेव ठाकुर भी मैदान में उतर आए। इस कारण भाजपा को फिर अपनों के कारण हार का मुंह देखना पड़ा। दूसरी ओर कांग्रेस नेता सुजान सिंह पठानिया ने जीत की हैट्रिक लगा दी। तीन चुनाव में अपनों के बगावती तेवरों से जीत से दूर रही भाजपा के हालात अब भी ज्यादा अच्छे नहीं हैं। ऐसे में सभी की नजरें इस बात पर रहेंगी कि अब उपचुनाव में पार्टी किसे अपना चेहरा बनाती है।

फतेहपुर उपचुनाव के लिए भाजपा गंभीर है। यहां चेहरा कौन होगा, अभी तय नहीं है। उपचुनाव की घोषणा के साथ ही पार्टी अपना प्रत्याशी घोषित कर देगी। भाजपा इस बार यहां हर हाल में जीत दर्ज करेगी।

त्रिलोक कपूर, प्रदेश महामंत्री भाजपा।

इस उपचुनाव में कांग्रेस जीत दर्ज करेगी। स्व. सुजान सिंह पठानिया के स्वजनों से 24 फरवरी के बाद बात होगी। पार्टी हाईकमान जिसे भी टिकट देगी, पूरी एकजुटता के साथ उसकी जीत सुनिश्चित की जाएगी।

-अजय महाजन, कांग्रेस जिला अध्यक्ष


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.